
Nancy Pelosi In Taiwan: नैंसी पेलोसी के बयान से बढ़ा चीन का टेंशन, क्या शुरू होगा एक और युद्ध?
AajTak
चीन को जिस बात का डर था वही हो गया. ताइवान के दौरे पर अमेरिकी कांग्रेस की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने काफी कुछ ऐसा कह दिया, जो चीन के कानों में शीशे की तरह चुभता रहेगा. ताइवान की राष्ट्रपति के साथ साझा बयान में पेलोसी ने साफ कहा कि अमेरिकी ताइवान के समर्थन में एकजुट है. पेलोसी ने कहा कि ताइवान को अमेरिका का पूरा समर्थन है. 43 साल से अमेरिका ताइवान के साथ खड़ा है. हम ताइवान से किए हुए वादे पूरा करेंगे. चीन ताइवान को अपना हिस्सा मानता है और ताइवान की धरती पेलोसी का ये बयान चीन की वन चाइना पॉलिसी के बिल्कुल उलट है. चीन इसी बात से खफा है और नैंसी पेलोसी के ताइवान दौरे का विरोध कर रहा है. चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि अमेरिका आग से खेल रहा और इसका अंजाम बुरा होगा. देखें 9 बज गए.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











