
Nancy Pelosi के ताइवान दौरे पर चीन सख्त, सस्पेंड किया इन सामानों का आयात
AajTak
अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ने ताइवान पहुंचकर दुनिया में हलचल बढ़ा दी है. चीन की तमाम धमकियों को दरकिनार कर आखिर नैंसी मंगलवार को ताइवान दौरे पर पहुंच गईं. उनके टूर के बाद चीन ने ताइवान पर दबाव बनाने के लिए खट्टे फल, सफेद धारीदार हेयरटेल (मछली) और फ्रोजन हॉर्स मैकेरल (मछली) के आयात पर रोक लगा दी है.
चीन की तमाम धमकियों के बावजूद आखिरकार अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच गई हैं. पेलोसी के दौरे से चिढ़कर चीन अब ताइवान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है. चीन ने ताइवान से आयात किए जाने वाले खट्टे फल, सफेद धारीदार हेयरटेल (मछली) और फ्रोजन हॉर्स मैकेरल (मछली) के आयात पर रोक लगा दी है. इससे पहले चीन ने कहा था कि वह अगस्त से ताइवान को प्राकृतिक रेत के निर्यात पर रोक लगा देगा.
अमेरिका में नंबर तीन की ताकत रखने वाली स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार रात 8 बजकर 14 मिनट पर ताइवान पहुंची हैं. उनकी फ्लाइट के लैंड होने के तुरंत बाद चीन ने ताइवान में targeted military actions यानी चुनकर सैन्य ठिकानों पर हमले की बात कही. अमेरिका से पेलोसी के ताइवान पहुंचने के बाद चीन ने गुरुवार से ताइवान के छह तरफ सैन्य अभ्यास का एलान किया है. इस ड्रिल में J-20 stealth fighter jets को भी शामिल किया गया है.
ताइवान को घेरने की तैयारी में चीन
ताइवान के आसपास होने वाली चीन की मिलिट्री एक्सरसाइज बेहद अलग और चिंता बढ़ाने वाली होगी. इसमें चीन ताइवान को चारों तरफ से घेरकर छह इलाकों में मिलिट्री ड्रिल करेगा. चीनी सेना ने कहा है कि वह गुरुवार से रविवार तक ताइवान के आसपास के छह क्षेत्रों में जरूरी मिलिट्री ड्रिल करेगा. इसमें लाइव फायर ड्रिल भी शामिल होंगी.
कल से सैन्य अभ्यास करेगा चीन
PLA ईस्टर्न थियेटर कमांड ताइवान के आसपास ज्वाइंट मिलिट्री एक्शन करेगी. इसमें द्वीप (ताइवान) के आसपास नॉर्थ, साउथ वेस्ट और साउथ ईस्ट में लंबी दूरी वाली तोपों से शूटिंग होगी. इसके अलावा आइलैंड के पूर्व में मिसाइल टेस्ट की फायरिंग होगी. चीन की मिनिस्ट्री ऑफ नेशनल डिफेंस ने कहा है कि पेलोसी के ताइवान दौरे के काउंटर में PLA targeted military operations करेगी. कहा गया है कि चीन राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की दृढ़ता से रक्षा करेगा.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











