
Nagpur Stabbing Case: बीजेपी पार्षद के पति पर चाकू से जानलेवा हमला, हालत नाजुक
AajTak
नागपुर में बीजेपी कॉर्पोरेटर मानसी शिमले के पति नितिन शिमले पर चाकू से हमला किया गया. आरोपी की शिनाख्त महेश उर्फ सोनू गणेश ठाकरे के तौर पर हुई है, जो मौके से फरार हो गया. अब कोतवाली थाना पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
महाराष्ट्र के नागपुर शहर में रविवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. जहां एक नवनिर्वाचित बीजेपी कॉर्पोरेटर के पति पर चाकू से हमला कर दिया गया. पुलिस के मुताबिक, घायल व्यक्ति की पहचान नितिन शाम शिमले (39) के रूप में हुई है. वह बीजेपी कॉर्पोरेटर मानसी शिमले के पति हैं. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. हमले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
कोतवाली थाना क्षेत्र की वारदात यह पूरी घटना नागपुर के कोतवाली पुलिस स्टेशन क्षेत्र में रविवार देर रात हुई. पुलिस अधिकारी के अनुसार, नितिन शिमले और आरोपी के बीच पहले से विवाद चल रहा था. इसी पुराने विवाद को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई. देखते ही देखते बहस ने हिंसक रूप ले लिया. आरोप है कि गुस्से में आकर आरोपी ने नितिन पर चाकू से हमला कर दिया. वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया.
पुराना विवाद बना हमले की वजह पुलिस ने आरोपी की पहचान महेश उर्फ सोनू गणेश ठाकरे (35) के रूप में की है. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से आपसी रंजिश थी. रविवार रात इसी रंजिश के चलते दोनों आमने-सामने आ गए. कहासुनी के दौरान माहौल इतना बिगड़ गया कि आरोपी ने चाकू निकालकर नितिन शिमले पर हमला कर दिया. पुलिस के मुताबिक, वारदात के तुरंत बाद आरोपी भाग निकला. फिलहाल उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है.
फरार आरोपी की तलाश जारी हमले में गंभीर रूप से घायल नितिन शिमले को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी हालत फिलहाल नाजुक बनी हुई है. डॉक्टर उनकी जान बचाने की कोशिश में जुटे हैं. पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश के लिए टीम गठित की है. आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान हुई हत्या के बाद पैदा हुए सांप्रदायिक तनाव को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया है. अदालत ने पुलिस और नागरिक प्रशासन को ईद और रामनवमी के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी तरह की 'प्रतिहिंसा' को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया है.








