
Nagaenthran Dharmalingam: कौन है वो भारतीय मूल का मलेशियाई, जिसे सिंगापुर में हुई फांसी, जांघ में बांध रखी थी हेरोइन
AajTak
Nagaenthran Dharmalingam: भारतीय मूल के मलेशियाई नागरिक नागेंद्रन धर्मांलिंगम को 2009 में हेरोइन के साथ पकड़ा गया था. उनके मामले की सुनवाई अदालतों में 13 साल तक चली. 27 अप्रैल को उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया गया.
Nagaenthran Dharmalingam: सिंगापुर में नागेंद्रन धर्मालिंगम को फांसी दिए जाने पर विरोध शुरू हो गया. नागेंद्रन भारतीय मूल के थे और मलेशिया में जन्मे थे. उन्हें 2009 में ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तारी के 13 साल बाद उन्हें बुधवार को फांसी पर चढ़ा दिया गया. नागेंद्रन मानसिक रूप से कमजोर थे और उनका आईक्यू लेवल सिर्फ 69 था. 34 साल के नागेंद्रन को नवंबर 2010 में फांसी की सजा सुनाई गई थी.
नागेंद्रन धर्मांलिंगम का जन्म 13 सितंबर 1988 को मलेशिया की राजधानी इपोह में हुआ था. उनके दो छोटे भाई और एक बड़ी बहन हैं. उनकी मां ने उनकी फांसी की सजा को बदलने के लिए तमाम अदालतों के चक्कर काटे, लेकिन सिंगापुर की हर कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी.
धर्मांलिगम के पास से 42.72 ग्राम हेरोइन बरामद हुई थी. सिंगापुर में 15 ग्राम से ज्यादा हेरोइन के साथ पकड़े जाने पर फांसी की सजा का प्रावधान है.
कैसे पकड़े गए थे धर्मांलिंगम?
22 अप्रैल 2009 को धर्मांलिंगम मलेशिया से सिंगापुर आए थे. तब उनकी उम्र 21 साल थी. उनकी जांघ पर हेरोइन के बंडल बंधे हुए थे. इसकी मात्रा 42.72 ग्राम थी. उन्हें चेकप्वॉइंट पर पकड़ लिया गया था. धर्मांलिंगम के साथ उनके एक और साथी कुमारसेन को भी गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया.
पूछताछ में धर्मांलिंगम ने ड्रग्स लेकर आने की बात कबूल की थी. हालांकि, उसका ये भी दावा था कि उसे उसके चीनी दोस्त ने फंसाया है. उसे वो 'किंग' कहता था. धर्मांलिंगम का कहना था कि उसे धमकी दी गई थी कि अगर उसने ये काम नहीं किया तो उसकी गर्लफ्रेंड को मार देंगे. साथ ही उसने ये भी बताया था कि उसके पिता की हार्ट सर्जरी और अपना कर्जा उतारने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी, इसलिए उसने ये किया.

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











