
Nag Panchami 13 August 2021: नाग पंचमी पर 108 साल बाद अद्भुत संयोग, 4 राशि वालों को धन लाभ
AajTak
ज्योतिषियों के मुताबिक, नाग पंचमी पर इस बार योग उत्तरा और हस्त नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है. इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए परिगणित और शिन नामक नक्षत्र भी लग रहा है. मेष, वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों को धन लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी.
नाग पंचमी पर इस साल दुर्लभ संयोग बन रहे हैं. राहु-केतु और काल सर्प दोष से जुड़े ये महासंयोग 108 साल बाद बन रहे हैं. ज्योतिषियों के मुताबिक, नाग पंचमी पर इस बार योग उत्तरा और हस्त नक्षत्र का महासंयोग बन रहा है. इस दिन काल सर्प दोष से मुक्ति के लिए परिगणित और शिन नामक नक्षत्र भी लग रहा है. मेष, वृषभ, कर्क और मकर राशि के जातकों को धन लाभ मिलने की संभावना बढ़ेगी. नाग पंचमी इस साल शुक्रवार, 13 अगस्त को मनाई जाएगी. आइए आपको बताते हैं कि नाग पंचमी पर बन रहे ये दुर्लभ संयोग सभी राशियों पर कैसा असर डालेंगे. मेष- मेष राशि के जातकों के लिए धन लाभ के योग बनेंगे. संतान पक्ष की उन्नति होगी. लंबे समय से चली आ रही चिंताओं का हल निकलेगा. इस राशि के जातक नागपंचमी पर अनंत नाग की पूजा करें. वृष- आर्थिक स्थिति दुरुस्त होगी. संपत्ति का भी लाभ हो सकता है. नए काम की शुरुआत हो सकती है. वृष राशि के जातक नागपंचमी पर कुलिग नाग की पूजा करें.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












