
Muzaffarnagar: महिला के साथ छेड़छाड़ का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, 8 गिरफ्तार
AajTak
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में कुछ युवकों ने महिला के साथ छेड़छाड़ की. फिर आरोपियों ने महिला का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया. महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर आठ आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है.
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. कुछ युवकों ने एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करते हुए वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इसके बाद पीड़ित महिला ने घटना की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
नगर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस से की गई शिकायत में कहा कि गांव के कुछ युवकों ने उसके साथ अश्लील हरकतें कीं और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. यह घटना उस समय की है, जब महिला अपने किसी मित्र से मिलने गई थी. उसी दौरान युवकों ने अश्लील हरकतें कर वीडियो बना लिया.
महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया. पुलिस ने आरोपी अनुज, कुलदीप, अंकित, रवि, रिजवान, छोटा, अब्दुल रहमान और एक अन्य को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. सीओ सिटी कुलदीप कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला का कुछ युवकों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था. इस मामले में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सभी आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











