
Mustard Oil Price: इस हफ्ते फिर सस्ता हुआ सरसों तेल, कीमतों में आई इतने रुपये की गिरावट
AajTak
Mustard Oil Price: लगातार दूसरे सप्ताह सरसों तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. पिछले सप्ताह खाने का तेल बेचने वाली कंपनी अडानी विल्मर और सहकारी संस्था मदर डेयरी ने भी सरसों तेल की कीमतों में कटौती करने का ऐलान किया था.
सरसों तेल की कीमतों (Mustard Oil Price) में एक बार फिर गिरावट आई है. पिछले सप्ताह की तरह इस हफ्ते भी सरसों तेल सस्ता हुआ है. इसकी वजह से महंगाई से परेशान लोगों को खाने वाले तेल के मोर्चे पर राहत मिली है. खाद्य तेल (Edible Oil) बेचने वाली कंपनियों ने भी पिछले सप्ताह सरसों तेल की कीमतें में कटौती करने की बात कही थी. विदेशी बाजारों में भी खाद्य तेलों के भाव लगभग 50 रुपये लीटर के हिसाब से नरम हुए हैं.
कितना हुआ सस्ता
पीटीआई के अनुसार, सप्ताह के अंत में दिल्ली के तेल तिलहन बाजार में तेजी दिखी, लेकिन सरसों तेल के रेट में बढ़ोतरी नहीं हुई. शनिवार को सरसों तेल के रेट में गिरावट दर्ज की गई. पिछले सप्ताह के मुकाबले सरसों पक्की घानी का रेट 10 रुपये प्रति टिन सस्ता होकर 2,365-2,445 पर बंद हुआ.
वहीं, सरसों कच्ची घानी तेल की कीमत भी 10 रुपये प्रति टिन कम होकर 2,405 - 2,510 रुपये पर बंद हुई. हालांकि, सरसों तेल दादरी के भाव में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिला और 15,100 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ.
पिछले सप्ताह का रेट
अगर पिछले सप्ताह की बात करें, तो सरसों पक्की घानी और कच्ची घानी तेल की कीमतें भी 30-30 रुपये घटकर क्रमश: 2,365 - 2,445 रुपये और 2,405 - 2,510 रुपये टिन (15 किलो) पर बंद हुई थीं.

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












