
Murder Mystery: गर्दन-चेहरे पर वार, खून से सनी लाश और पति पर शक... ऐसे उलझी रीता शर्मा की मर्डर मिस्ट्री
AajTak
हापुड़ के मोहम्मदपुर रुस्तमपुर में 40 साल की रीता शर्मा की गला काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. पुलिस को अभी तक कोई खास सुराग हाथ नहीं लगा. मगर अब रीता के घरवाले उसके पति राहुल शर्मा पर शक जता रहे हैं. इसी शक ने मामले को उलझा दिया है. पढ़ें इस मर्डर केस की क्राइम स्टोरी.
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में 40 साल की रीता शर्मा की हत्या का मामला अभी तक एक पहेली बना हुआ है. हालांकि लाश की हालत और मौका-ए-वारदात का मंजर देखकर ये साफ हो गया कि कातिल किसी भी सूरत में रीता को जिंदा नहीं छोड़ना चाहता था. रीता का कत्ल इस तरह से किया गया कि उसकी गर्दन के साथ-साथ चेहरे पर भी चाकू से कई वार किए गए थे. कत्ल का ये मामला उस वक्त और पेचिदा हो गया, जब रीता के परिवारवालों ने उसके पति पर ही हत्या का इल्जाम लगा दिया. अब पुलिस के लिए यह मामला एक पहेली बनता जा रहा है.
हापुड़ में बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र की टीम इस मामले की छानबीन कर रही है. 40 साल की रीता शर्मा अपने पति राहुल शर्मा के साथ मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में रहती थी. जहां उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. रीता शर्मा और राहुल शर्मा का इकलौता बेटा मेरठ में अपने दादा के पास रहता है.
मोहम्मदपुर रुस्तमपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया था, जब सुबह साढ़े पांच बजे घर के अंदर खून से लथपथ उसकी रीता की लाश मिली. घर में रीता की लाश बिस्तर पर पड़ी थी. उसके गले और चेहरे पर गहरे चाकू मारे जाने के घाव साफ नजर आ रहे थे. हालात ऐसी थी कि जैसे किसी ने बिना कोई रहम किए एक बाद एक कई वार किए हों.
रीता के पति राहुल शर्मा ने बताया कि सोमवार रात करीब नौ बजे वह बाइक से पहले गांव नानई गया और फिर वहां से चांदपुर चला गया था. उसके घर पर कोई परेशानी नहीं थी, बस सुबह जब वो लौटकर घर आया और उसने देखा कि घर का मैन गेट खुला था. वो जैसे ही घर के अंदर दाखिल हुआ तो कमरे का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए. क्योंकि सामने बिस्तर पर उसकी पत्नी रीता की खूनी से सनी लाश पड़ी थी. ये देखकर उसे यकीन नहीं हो रहा था. ये मंजर देखकर वो चीखने लगा.
शोर, डर और ग्रामीणों की भीड़ जैसे ही घर के अंदर से चीख़ने की आवाज़ बाहर निकली और लोगों ने घर में खून के निशान देखे तो वहां भीड़ जमा हो गई. कमरे का खूनी मंजर देखकर कुछ लोग डर से कांप रहे थे, तो कुछ इस कत्ल की तहकीकात से जुड़े मामले पर बात कर रहे थे. वहां मौजूद महिलाओं की आंखें नम थीं. कुछ लोगों के आंसू बह रहे थे. लेकिन एक सवाल सबके मन में था कि आखिर रीता का कत्ल किसने किया?
मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम घटना की सूचना मिलते ही बहादुरगढ़ पुलिस तथा फोरेंसिक विशेषज्ञ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की गई. घर के हर कोने से सबूत इकट्ठा किए गए. खून के छींटे, जूते के निशान, दरवाज़े की हालत और किचन के बर्तनों तक.. जांट टीम ने पूरी घर खंगाल डाला. क्योंकि उनका मकसद सिर्फ़ बयान दर्ज करना नहीं था, बल्कि सबूतों का हर कतरा तलाश करना था, जो इस जुर्म की कहानी कह रहा था.

बिहार समेत 10 राज्यों में राज्यसभा की 37 सीटों के लिए हुए चुनाव में कई दिलचस्प नतीजे सामने आए. बिहार, ओडिशा और हरियाणा को छोड़कर अन्य सात राज्यों में 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए. वहीं, बिहार की सभी पांच सीटें एनडीए ने जीतीं, जबकि ओडिशा में बीजद और कांग्रेस विधायकों की क्रॉस-वोटिंग के कारण भाजपा को दो सीटें मिलीं. हरियाणा में मतपत्र की गोपनीयता को लेकर विवाद के कारण मतगणना करीब 5 घंटे तक रुकी रही.

दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर की कमी से लोगों की परेशानी बढ़ गई है, खासकर झुग्गी बस्तियों में रहने वाले परिवार सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं. गोविंदपुरी के नवजीवन कैंप में कई घरों में खाना बनना बंद हो गया है. पहले 900 रुपये का सिलेंडर अब ब्लैक मार्केट में 4,000 रुपये तक बिक रहा है, जबकि खुले में बिकने वाली गैस 400 रुपये प्रति किलो मिल रही है. कई लोग लकड़ी से खाना बना रहे हैं और गैस एजेंसियों की ओर से मदद नहीं मिलने की शिकायत कर रहे हैं.

आज सबसे पहले हम आपको वो तस्वीर दिखाएंगे. जो मुंद्रा पोर्ट से आई है. यहां स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में गरजती मिसाइल और बरसते ड्रोन्स के बीच से चलकर LPG गैस से भरा शिवालिक जहाज भारत आ गया है. इसमें इतनी गैस है जिससे 32 लाख 40 हजार LPG गैस सिलिंडर भरे जा सकते हैं. लगभग इतनी ही गैस लेकर एक और जहाज. नंदा देवी कल सुबह भारत पहुंच जाएगा. इसके बाद आपको इजरायल-अमेरिका और ईरान के युद्ध के 17वें दिन का हर अपडेट बताएंगे. जंग में पहली बार ईरान ने सेजिल मिसाइल दागी. ये मिसाइल बेहद खतरनाक है, इसके जरिए ईरान अपने देश के किसी भी हिस्से से पूरे इजरायल को निशाना बना सकता है. इस सबके बीच UAE में तेल डिपो में आग लगने के साथ ही दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर भी हमला हुआ.

दिल्ली एम्स ने 31 वर्षीय हरीश राणा के लिए पैसिव यूथेनेशिया प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस के लिए हरीश को शनिवार को गाजियाबाद स्थित आवास से एम्स के डॉ. बीआर अंबेडकर संस्थान रोटरी कैंसर अस्पताल की पैलिएटिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया है, जहां धीरे-धीरे हरीश के लाफ सपोर्ट सिस्टम को वापस लिया जाएगा, ताकि शरीर स्वाभाविक रूप से शांत हो जाए.

महायुद्ध सत्रह दिन से जारी है. मैं श्वेता सिंह इस वक्त इजरायल की राजधानी तेल अवीव में हूं. जहां आज भी ईरान की तरफ से मिसाइल से हमला किया जाता रहा. पश्चिम एशिया में युद्ध कब तक चलेगा इस सवाल पर इजरायल ने बड़ी बात कही है. दावा किया कि उसने कम से कम 3 हफ्ते तक युद्ध जारी रखने की योजना बनाई है. अमेरिका और इज़राइल के बीच ईरान पर युद्ध तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर गया है, जिससे तेल की कीमतों पर असर पड़ रहा है. पिछले 15 दिनों में ईरान पर भारी बमबारी हुई है. लेकिन उसने हथियार नहीं डाले हैं, इसके बाद इजरायल कह रहा है कि उसकी योजना अगले 3 हफ्तों तक युद्द जारी रखने की है.

चंद्रपुर में एक बाघ के सड़क पार करने के दौरान लोगों की लापरवाही सामने आई. राहगीरों ने अपनी गाड़ियां रोककर बाघ को घेर लिया और उसके बेहद करीब जाकर सेल्फी और वीडियो बनाने लगे. यह घटना दुर्गापुर-मोहुर्ली रोड की है, जो ताडोबा टाइगर रिजर्व के पास है. वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग कार्रवाई की तैयारी कर रहा है.

युद्ध के मोर्चे पर ये समझ में नहीं आ रहा है कि इस युद्ध में जीत कौन रहा है. जिस ईरान को समझा जा रहा है कि सुप्रीम लीडर के मारे जाने के बाद वो सरेंडर कर देगा. वो कहीं से भी पीछे हटता नहीं दिख रहा है. बल्कि ईरान तो और ज्यादा अग्रेसिव हो गया है. और इजरायल के अलावा उसने यूएई का बुरा हाल किया हुआ है. दुबई को तो ईरान ने धुआं धुआं कर दिया. दुबई का हाल ये है कि उसकी ग्लोबल कैपिटल वाली इमेज को ईरान के हालिया हमलों से बहुत बड़ा डेंट लगा है.






