
Murder in Court: रंजिश, दुश्मनी या गैंगवार.. हापुड़ की अदालत में ऐसे हुआ एक कैदी का कत्ल
AajTak
16 अगस्त को यूपी के शहर हापुड़ में जो कुछ हुआ उसने पूरे शहर के लोगों को दहला दिया. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद मंगलवार को अदालत में कुछ ज्यादा ही भीड़ थी. फरियादी, वकील, अहलमद हर तरफ लोग ही लोग थे. तभी वहां गोलियां चलने लगी और लोग इधर-उधर भागने लगे.
फरीदाबाद की जेल में बंद एक कैदी को यूपी के हापुड़ की कोर्ट में पेश किया जाना था. एक मुकदमे की सुनवाई की जानी थी. सुरक्षा के तमाम चाकचौबंद इंतजाम किए गए थे. उस कैदी को जेल से निकालकर हापुड़ की अदालत तक लाया गया. अभी वो अदालत की दहलीज तक पहुंचा ही था कि पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उसे गोलियों से भून डाला. मौके पर ही कैदी की मौत हो गई. जबकि दो पुलिसवाले भी घायल हो गए. और इससे पहले कि पुलिस हमलावरों तक पहुंच पाती, खबर आई कि एक हमलावर ने दूसरी अदालत में जाकर सरेंडर कर दिया है.
मंगलवार, सुबह 10:40 बजे, ज़िला अदालत, हापुड़ 16 अगस्त को यूपी के शहर हापुड़ में जो कुछ हुआ उसने पूरे शहर के लोगों को दहला दिया. स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के बाद मंगलवार को अदालत में कुछ ज्यादा ही भीड़ थी. फरियादी, वकील, अहलमद हर तरफ लोग ही लोग थे. तभी हरियाणा के फरिदाबाद पुलिस की एक वैन बिल्कुल कोर्ट के पास आकर रुकी. गाडी में बैठे चार से पांच पुलिस के जवान एक मुल्जिम को लेकर नीचे उतरे और कोर्ट की तरफ़ बढ़ने लगे.
लेकिन अभी ये सभी के सभी चंद कदम आगे बढ़े ही थे कि तीन से चार लोग पैदल ही पीछे की तरफ से आए और उन्होंने पुलिस के शिकंजे में मौजूद मुल्जिम लखनपाल को निशाना बना कर गोलियों की बारिश शुरू कर दी. चश्मदीदों की मानें तो कम से कम पांच से छह राउंड फायरिंग हुई और देखते ही देखते लखनपाल सडक के किनारे ढेर हो गया. इस हमले में दो पुलिसवाले भी बदमाशों की गोलियों का निशाना बन गए.
गैंगस्टर रोहित चौधरी का गुर्गा था लखनपाल जिस तरह से घात लगाए बैठे बदमाशों ने दिन दहाड़े खुलेआम पुलिस की मौजूदगी में एक बदमाश को निशाना बनाया, वो सबकुछ बेहद डरावना था और इस वारदात से पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई. आनन-फानन में पुलिस के बड़े अफसर भी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई. पुलिस ने लखनपाल को उठाकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मुर्दा करार दिया. लखनपाल दिल्ली के ही एक छंटे हुए गैंगस्टर रोहित चौधरी के गैंग से जुड़ा बदमाश था. जबकि इस फायरिंग में ज़ख्मी हुए दोनों पुलिसवाले खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं.
कत्ल के बाद कोर्ट में सरेंडर हापुड़ कोर्ट के पास की सड़क और गलियों में लगे सीसीटीवी कैमरों में वारदात की तस्वीरें कैद हो गई. जिनमें देखा जा सकता है कि कैसे कुछ बदमाश पहले से घात लगाए अपने शिकार यानी लखनपाल के हापुड़ कोर्ट लाए जाने का इंतज़ार कर रहे थे और कैसे लखनपाल को पैदल ही जाकर निशाना बनाने के बाद वो खुलेआम हथियार लहराते हुए दो अलग-अलग बाइक पर बैठ कर फरार हो गए. सीसीटीवी तस्वीरों की मदद से पुलिस ने हमला करनेवाले बदमाशों की पहचान करने के साथ-साथ उनकी तलाश शुरू कर दी. लेकिन इससे पहले कि पुलिस सभी बदमाशों तक पहुंच पाती, इनमें से एक हमलावर सुनील ने गौतमबुद्धनगर की सूरजपुर कोर्ट में जाकर खुद सरेंडर कर दिया.
पुलिस अफसरों पर गिरी गाज अब इसे कानून का मजाक नहीं तो और क्या कहेंगे, जिसमें आरोपी ने एक कोर्ट के बाहर कत्ल जैसी भयानक वारदात को अंजाम दिया और चंद घंटों के अंदर दूसरे कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया. हालांकि इस वारदात के बाद हापुड़ पुलिस ने अपने ही महकमे में सख्ती दिखाते हुए कुछ अफसरों को सस्पेंड कर दिया, जबकि कुछ से उनके काम की जिम्मेदारी ले ली गई.

न्यूजरूम में बात होगी तेल-गैस युद्ध बने ईरान-अमेरिका-इजरायल युद्ध की. बताएंगे कि कैसे भड़का तेल-गैस युद्ध. इजरायल के हमले का जवाब ईरान ने कैसे दिया. ये भी बात होगी कि क्या ट्रंप का ऑपरेशन एपिक फ्यूरी फेल हो गया? क्या ईरान को निहत्था करने के लिए शुरू हुई जंग अब तेल-गैस युद्ध के साथ तीसरा विश्व युद्ध की तरफ बढ़ चला है.

देश के 3 शहरों से ऐसी खबरें आईं जिसने दिल दहला दिया. आग लगने के कारण दिल्ली, चंडीगढ़ और इंदौर में भयानक हादसे हुए. भीषण आग की चपेट में पूरा का पूरा परिवार आ गया. दिल्ली में 9 लोगों की मौत हुई तो इंदौर में भी 8 लोगों को जान गंवानी पड़ी. चंडीगढ़ में लगी आग भयावह जरूर है, लेकिन गनीमत रही कि किसी तरह की जनहानि नहीं हुई.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.









