
Mumbai Metro: शिंदे और ठाकरे गुट में 'टीजर युद्ध', 5 अक्टूबर को दोनों करेंगे दशहरा रैली
AajTak
मुंबई में पांच अक्टूबर को होने वाली ठाकरे और शिंदे गुट की दशहरा रैलियों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है. दोनों रैलियों में पूरे महाराष्ट्र से हजारों लोगों के आने की उम्मीद है. ठाकरे गुट की रैली को शिवाजी पार्क में उद्धव ठाकरे संबोधित करेंगे जबकि बीकेसी मैदान में शिंदे गुट की रैली होगी. इसे सीएम एकनाथ शिंदे संबोधित करेंगे. शशि तुषार शर्मा के साथ मुंबई मेट्रो में देखिए रिपोर्ट और अन्य बड़ी खबरें.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











