Mumbai Attack: जल्द रिहा हो जाएगा मुंबई टेरर अटैक का मास्टरमाइंड हाफिज सईद! जानें कैसे
AajTak
आतंकवादियों के प्रति पाकिस्तान का ये अथाह प्रेम ही है कि वहां के बच्चे भी हाफिज सईद जैसे सर्टिफाइड ग्लोबल आतंकवादी को अपना आदर्श मानते है. इस बात को साबित करने वाला एक वीडियो सामने आया है. इसमें पाकिस्तान की जमीन पर अफगानिस्तान से अमेरिकी सेना की वापसी की टेरर पार्टी चल रही है और एक बच्चा हाफिज सईद की कसम खाकर कश्मीर के नाम पर मरने-मारने की बातें कर रहा है. बता दें कि माना जा रहा है कि जल्द रिहा हो जाएगा मुंबई टेरर अटैक का मास्टरमाइंड हाफिज सईद. देखें वीडियो.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









