
Mumbai: 72 वर्षीय बुजुर्ग ने अवैध रूप से बेच दिए किराएदारों के कमरे, पुलिस ने किया गिरफ्तार!
AajTak
मुंबई में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां 72 वर्षीय शख्स ने किराएदारों का परिसर अवैध रूप से 2.80 करोड़ रुपये में बेच दिया. आरोपी एक कंपनी का पार्टनर है, उसने किराएदारों को भरोसा दिलाया था कि वह जर्जर हो रही बिल्डिंग को फिर से बनवाकर उन्हें रहने देगा, लेकिन उसने पूरी संपत्ति किसी और को बेच दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य फरार हैं.
मुंबई में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 72 साल के बुजुर्ग ने किराएदारों का परिसर गैरकानूनी तरीके से बेच दिया. इस मामले में पुलिस ने धोखाधड़ी, जालसाजी के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी फरार हैं.
एजेंसी के अनुसार, पुलिस का कहना है कि किराएदार 86 वर्षीय कमलादेवी गुप्ता और 67 वर्षीय नवलकिशोर गुप्ता को कोर्ट ने आदेश दिया था कि वे किराए के मकान को खाली करें, लेकिन शिखरचंद जैन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह पांच मंजिला इमारत का पुनर्निर्माण कर उन्हें मकान वापस सौंप देगा. शिखरचंद की बातों में आकर किराएदारों को उम्मीद थी कि मकान उन्हें मिल जाएगा. कुछ समय बाद नवलकिशोर गुप्ता को पता चला कि वो परिसर किसी और को बेच दिया गया है.
यह भी पढ़ें: मथुरा: आर्मी कैंटीन से 1.83 करोड़ की धोखाधड़ी करने वाला मुख्य आरोपी अरेस्ट, पिता और पत्नी को पहले ही भेजा जा चुका है जेल
पुलिस जांच में सामने आया कि शिखरचंद जैन, प्रेमलता जैन, नरेंद्र कुमार हनुमानत्राज सांघवी और हस्तीमल कटारिया ने मिलकर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर यह सौदा किया. नवंबर 2021 में शिखरचंद जैन और प्रेमलता जैन को संपत्ति का कब्जा दे दिया गया और दो अन्य लोगों को भी इसमें शामिल किया गया.
पुलिस ने चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी, जालसाजी और महाराष्ट्र किराया नियंत्रण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है. हालांकि, अभी सिर्फ शिखरचंद जैन को गिरफ्तार किया गया है, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं. पुलिस अब इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार किया जा सकता है.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.

मथुरा में गोरक्षक फरसा बाबा की हत्या के आरोप के बाद दिल्ली-आगरा हाईवे पर भारी हंगामा हुआ. आरोप है कि बीती रात विख्यात गौ-सेवक चंद्रशेखर उर्फ फरसा वाले बाबा की गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी. फरसा बाबा की मौत की खबर फैसले ही लोगों की गुस्सा फूट पड़ा. दिल्ली-मथुरा हाईवे पर भारी हंगामा किया. देखें न्यूज बुलेटिन.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.







