
Mumbai: 15 साल तक पहचान बदलकर छिपता रहा, लेकिन एक टैटू ने पहुंचा दिया जेल
AajTak
मुंबई में एक अपराधी पिछले 15 वर्षों से फरार चल रहा था. उसकी पहचान करना बहुत मुश्किल का काम था. लेकिन एक सुराग मिलने के बाद पुलिस अपराधी तक पहुंच गई और अब वह जेल की हवा खा रहा है. हालांकि, पुलिस को देखकर पहले तो वह खुद को अपराधी मानने से इंकार करता रहा. लेकिन एक टैटू के कारण उसे अपना अपराध स्वीकार करना पड़ा.
महाराष्ट्र के मुंबई में एक 63 वर्षीय शख्स पिछले 15 वर्षों से फरार चल रहा था. उसकी पहचान करना बहुत मुश्किल का काम था. पुलिस के एक मुखबिर ने तो यहां तक बताया था कि उसकी मौत हो गई है. लेकिन एक सुराग मिलने के बाद पुलिस अपराधी तक पहुंच गई और अब वह जेल की हवा खा रहा है.
दरअसल, पुलिस को देखकर पहले तो वह खुद को अपराधी मानने से इंकार करता रहा. लेकिन एक टैटू के कारण उसे अपना अपराध स्वीकार करना पड़ा. जानकारी के मुताबिक, आरएके मार्ग पुलिस ने फरवरी 2008 में अर्मुगम देवेंद्र और उसके साथी को तेल चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था. दोनों बॉम्बे पोर्ट ट्रस्ट क्षेत्र में निषिद्ध क्षेत्र से तेल चोरी कर रहे थे. इस केस में देवेंद्र को जमानत मिल गई और उसे रिहा कर दिया गया.
आरएके मार्ग पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि चार्जशीट दायर होने के बाद, उनकी जमानत रद्द हो गई, पर वह थाने में हाजिर नहीं हुआ. अदालत ने भी उसे ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया. पुलिस उसके घर की जांच करती रही. वहां सिर्फ उसकी पत्नी ही रहती थी. वह कभी भी पुलिस को घर पर मिला ही नहीं. इसी बीच उसकी पत्नी का भी निधन हो गया. बस एक बात यह थी कि देवेंद्र को अरेस्ट करते समय पुलिस ने उसके हाथ पर बने टैटू की फोटो ले ली थी.
अपराधी के बारे में मिल रही थीं अलग अलग सूचनाएं उसे काफी तलाश गया. लेकिन 15 साल तक वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ मुखबिरों व अन्य स्रोतों से देवेंद्र के बारे में अलग अलग सूचनाएं मिल रही थीं. किसी ने बताया कि वह मर चुका है. जबकि अन्य ने बताया कि वह तमिलनाडु स्थित अपने गृह नगर चला गया है.
बेटे के बारे में सूचना मिली तो मिला सुराग इसी बीच पुलिस को उसके बेटे के बारे में सूचना मिली. उसका मोबाइल नम्बर प्राप्त कर पुलिस ने कॉल डिटेल निकाली तो उसमें कुछ नम्बर ऐसे मिले, जिस पर कई बार बात हुई थी.
टूरिस्ट स्थलों की मिली लोकेशन इस तरह के एक नंबर की लोकेशन मुंबई के कई टूरिस्ट स्थलों पर थी. जैसे-चौपाटी, मरीन ड्राइव, जुहू बीच, गेटवे ऑफ इंडिया. पुलिस को देवेंद्र के किसी टूरिस्ट बस में होने का शक हुआ. पुलिस ने जब फरार अपराधी देवेंद्र के व्हाट्सएप का स्टेटस देखा तो उसकी लोकेशन एक ट्रांसपोर्ट सर्विस में मिली. उस पर ‘मुंबई दर्शन’ का लोगो लगा हुआ था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











