
Mumbai: होटल में खाना खाने गए युवक को कर्मचारियों ने लात-घूंसों से जमकर पीटा
AajTak
मुंबई में एक युवक अपने भाई के साथ होटल में रात के समय खाना खाने गया. इस दौरान होटल मालिक ने खाना देने से इनकार करते हुए कहा कि होटल बंद हो चुका है. इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी. आरोप है कि इसी बीच होटल के कर्मचारियों ने युवक को लात-घूंसों से जमकर पीटा. पुलिस ने 4 आरोपियों को अरेस्ट किया है.
मुंबई के अंधेरी ईस्ट स्थित होटल के वेटर्स ने एक युवक के साथ जमकर मारपीट की. इस घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने 4 वेटर को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि युवक अपने भाई के साथ रात के समय खाना खाने पहुंचा था, वहां होटल के मालिक से उसकी बहस हो गई. इसी बीच होटल के कर्मचारियों ने उसे पीट दिया.
जानकारी के अनुसार, 7 जनवरी को संदीप जाधव नाम का एक युवक अपने भाई के साथ रात 3.45 बजे खाना खाने के लिए अंधेरी मेट्रो स्टेशन के नीचे होटल ग्रीटिंग में गया था. इस दौरान होटल के मालिक ने खाना देने से इनकार कर दिया और कहा कि अब होटल बंद हो चुका है. यहां इसी बात को लेकर दोनों के बीच बहस होने लगी. कुछ देर तक कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया.
लात-घूंसों के सात डंडों से पीटकर किया घायल
इसके बाद संदीप जाधव एक ऑटो में बैठकर वापस जाने लगा. उसी दौरान होटल के वेटर्स अचानक निकले और उन्होंने संदीप को पकड़कर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया. आरोप है कि वेटरों ने डंडे से जमकर पिटाई की, जिसके चलते वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस घटना का वीडियो सामने आया है.
पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर होटल के 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार वेटर्स में 39 वर्षीय विनोद आनंदी यादव. 30 वर्षीय प्रमोद कुमार साधू पुजारी, 23 वर्षीय दीपक मानसिंग कपूरवान और 30 वर्षीय अरविंद रामप्रसाद चौरासिया शामिल हैं.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










