
Mumbai: मां के लिए दवा लेने गई नाबालिग से दो बार गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
मुंबई की बांद्रा पुलिस ने नाबालिग से गैंगरेप करने के मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, बीमार मां के लिए पीड़िता अस्पताल के मेडिकल स्टोर से दवा लेने गई थी. इसी दौरान पहले से घात लगाए आरोपियों ने नाबालिग को कुछ नशीला ड्रिंक पिलाया और फिर विरार में ले जाकर गैंगरेप किया.
महाराष्ट्र के मुंबई में बीमार मां के लिए दवाई लेने जा रही नाबालिग से गैंगरेप किया गया. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ आईपीसी (IPC) की धारा 376(2)(N), 366(A), 328, 506, 323, 34 और पॉक्सो की धारा 4, 8, 12 के तहत मामला दर्ज किया है. साथ ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक, घटना दो मार्च की रात करीब 1 बजे की है. पुलिस को दिए बयान में 17 साल की नाबालिग ने बताया कि वह मुंबई के एक हॉस्टल में रहती है. उसकी मा का बांद्रा स्थित भाभा अस्पताल में इलाज चल रहा है. दो मार्च को भाभा अस्पताल के मेडिकल से मां के लिए दवाई लेने के लिए जा रही थी. वहीं, आरोपी ने पहले उसे कुछ नशीला ड्रिंक पिलाया और फिर विरार ले जाकर दोनों ने गैंगरेप किया.
आरोपी ने नाबालिग को किसी से कुछ न बताने की दी घमकी
पीड़िता को जब होश आया, तो आरोपियों ने उसके साथ हुई हरकत के बारे में पूछा. उसने जब सारी घटना बताई, तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की. साथ ही धमकी भी दी थी कि इस बारे में किसी से कुछ न बताए. अगर, वह इस बारे में किसी से कुछ कहेगी, तो उसे और उसकी मां को जान से मार दिया जाएगा.
आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके की रहने वाले
फिर दोनों आरोपियों ने धमकाने के बाद फिर से उसके साथ गैंगरेप किया और उसका वीडियो भी बनाया. फिर दोनों ने यूट्यूब, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करने की धमकी दी. पुलिस के मुताबिक, आरोपी और पीड़ित एक ही इलाके की रहने वाले हैं. पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










