
Multibagger Share: इस शेयर ने 1 लाख को 1 साल में बनाया 42 लाख, रिटर्न से निवेशक मालामाल
AajTak
Share Market penny stock: भारतीय शेयर बाजार में पिछले एक साल में कई पेनी शेयरों ने भी काफी कमाल किया है. ऐसा ही एक पेनी शेयर है Gita Renewable Energy जिसने एक साल में निवेशकों का धन 42 गुना कर दिया है.
भारतीय शेयर बाजार में पिछले एक साल में जिस तरह से बढ़त हुई है उसकी वजह से कई पेनी शेयरों (penny stock) ने भी काफी कमाल किया है. ऐसा ही एक पेनी शेयर है Gita Renewable Energy (GRE) जिसने एक साल में निवेशकों का धन 42 गुना कर दिया है. इसमें निवेश करने वाले शेयरधारक मालामाल हो गए हैं. (फाइल फोटो: Reuters)
गीता रीन्यूएबल एनर्जी (Gita Renewable Energy) में पिछले एक महीने में ही 86.39% फीसदी का उछाल आया है. Gita Renewable Energy मुख्यत: विंड, सोलर और हाइड्रो एनर्जी कारोबार में है. कंपनी का गठन 2010 में हुआ था और इसका केंद्र तमिलनाडु के Gummidipoondi में है. (फाइल फोटो: Getty Images )
इस तरह पिछले एक साल में GRE ने करीब 4,197 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है. यह शेयर एक साल पहले 29 अक्टूबर 2020 को 6.07 रुपये पर बंद हुआ था. हालांकि आज शुक्रवार यानी 29 अक्टूबर 2021 को इस शेयर में 5 फीसदी का लोअर सर्किट लग गया, लेकिन इसके बावजूद इसकी कीमत बीएसई पर यह शेयर 254.8 रुपये की ऊंचाई तक पहुंच गया. (फाइल फोटो: Getty Images )

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र हिंदू धर्म का सबसे बड़ा आस्था और भक्ति का पर्व है. मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए भक्त नौ दिनों तक कठिन उपवास रखते हैं. लेकिन कई बार किसी हेल्थ इश्यू या अनजाने में हुई गलती के कारण व्रत टूट जाता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ विशेष उपाय बताएंगे, जिन्हें करके व्रत का दोष दूर किया जा सकता है.












