
Mukesh Ambani के तीन समधी... तीनों के पास बेशुमार संपत्ति, जानें कौन हैं सबसे अमीर
AajTak
Mukesh Ambani के बेटे आकाश और बेटी ईशा की शादियां हो चुकी हैं, जबकि छोटे बेटे अनंत अंबानी का उद्योगपति वीरेन मर्चेंट की बेटी राधिका के साथ रोका संपन्न हो गया है. इस हिसाल से उनके तीन समधि हैं और तीनों ही अरबपतियों की लिस्ट में शामिल हैं.
देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries) के चेयरमैन और एशिया के दूसरे सबसे रईस Mukesh Ambani के घर जल्द ही फिर शहनाई बजने वाली है. गुरुवार को उनके छोटे बेटे अनंत अंबानी का राधिका मर्चेंट के साथ 'Roka' संपन्न हुआ. मुकेश अंबानी के तीन समधी हैं और तीनों के पास बेशुमार संपत्ति है. लेकिन क्या आप जानते हैं तीनों में कौन सबसे ज्यादा दौलतमंद है?
पीरामल फैमिली की बहू हैं Isha Ambani अंबानी फैमिली का हिस्सा बने देश के इन रईस लोगों में सबसे पहले बात करते हैं मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी (Isha Ambani) की. ईशा के कंधों पर रिलायंस रिटेल वेंचर्स की बड़ी जिम्मेदारी है. उनकी शादी 12 दिसंबर 2018 को पीरामल फैमिली में आनंद पीरामल के साथ हुई थी. अजय पीरामल के नेतृत्व वाला पीरामल ग्रुप देश के बड़ा कॉरपोरेट घरानों में शामिल है.
काफी बड़ा है पीरामल ग्रुप का कारोबार मुकेश अंबानी के समधी और ईशा अंबानी के ससुर अजय पीरामल (Ajay Piramal) देश के दिग्गज उद्योगपतियों में शामिल हैं. उनकी कंपनी पीरामल एंटरप्राइजेज फार्मा, हेल्थकेयर और फाइनेंशियल सर्विसेज से जुड़ी है. पीरामल ग्रुप की ब्रांचें दुनिया के 30 देशों में हैं. महज 22 साल की उम्र में 1977 में कपड़ा व्यवसाय से कारोबारी सफर की शुरुआत करने वाले पीरामल ने फार्मा सेक्टर में खास पहचान बनाई है.
अजय पीरामल के पास इतनी दौलत पीरामल बोर्ड में अजय पीरामल के अलावा उनकी पत्नी स्वाति पीरामल वाइस चेयरमैन हैं. इसके अलावा बेटी नंदिनी और बेटे आनंद भी बोर्ड में शामिल हैं. कुल संपत्ति की बात करें तो Forbes के मुताबिक, Ajay Piramal की नेटवर्थ 3 अरब डॉलर (करीब 24,825 करोड़ रुपये) है. फोर्ब्स की रियल टाइम लिस्ट को देखें तो इतनी नेटवर्थ के साथ भारत के सबसे अमीर व्यक्तियों में 67 वर्षीय अजय पीरामल 62वें पायदान पर हैं.
2019 में हुई थी बड़े बेटे आकाश की शादी मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी के ससुराल की बात करें, तो बता दें रिलायंस जियो की जिम्मेदारी संभाल रहे आकाश अंबानी की शादी 9 मार्च 2019 को श्लोका मेहता के साथ हुई थी. श्लोका हीरा कारोबारी अरुण रसेल मेहता (Russell Mehta) की बेटी हैं. देश के जाने-माने हीरा व्यापारियों में उनकी गिनती होती है और दुनिया के कई देशों में उनका कारोबार है.
श्लोका के पिता Russel Mehta की नेटवर्थ अंबानी फैमिली की बड़ी बहू श्लोका मेहता के पिता और मुकेश अंबानी के समधी रसेल मेहता Rosy Blue कंपनी के MD हैं. जो दुनिया की टॉप डायमंड कंपनियों में गिनी जाती है. भारत में 26 शहरों में इसके 36 से ज्यादा स्टोर्स हैं. इसके अलावा आज कंपनी दुनिया के 12 देशों में हीरा कारोबार करती है. बिजनेस टुडे की एक पूर्व रिपोर्ट के मुताबिक, अरुण रसेल मेहता की अनुमानित नेटवर्थ करीब 3,000 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर में वन तस्करी की शिकायत पर कार्रवाई करने गई वन विभाग की टीम पर फायरिंग का मामला सामने आया है. जब टीम जंगल में छापेमारी कर रही थी, तभी आरोपी ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी. इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठे हैं. मौके पर मौजूद लाइव कैमरों ने पूरी मुठभेड़ रिकॉर्ड कर ली, जिसमें आरोपी का हमला स्पष्ट दिख रहा है.

यादव जी लव स्टोरी फिल्म 27 फरवरी को रिलीज़ होने वाली है. यादव समाज ने साफ चेतावनी दी है कि वे इस फिल्म को किसी भी सिनेमाघर में रिलीज नहीं होने देंगे. इस मामले में संभल में FIR भी दर्ज कराई गई है, जिसमें फिल्म के निर्माता, निर्देशक, तथा मुख्य कलाकारों के नाम भी शामिल हैं. इस विवाद ने फिल्म की रिलीज़ पर सवाल खड़ा कर दिया है. इसमें ऐसा क्या हैं, जो शहर-शहर मचा हुआ है बवाल, देखें.

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के बीच विवाद बढ़ गया है. अविमुक्तेश्वरानंद ने योगी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उन्होंने योगी सरकार को 40 दिनों का अल्टीमेटम दिया था. अब तक 20 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने अपनी जिम्मेदारियों को पूरा नहीं किया और हिंदू विरोधी प्रवृत्ति दिखाई है. उन्होंने यह आरोप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाया और इसे तीखे तेवर के साथ प्रस्तुत किया.

हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.








