
Muhurt Trading: कुछ देर बाद खुलने वाला है शेयर बाजार, इस मौके पर 15 में से 11 बार बाजार में तेजी!
AajTak
मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurt Trading) की टाइमिंग की बात करें शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे तक ट्रेडिंग होगी. जबकि Pre Open Session शाम 6 बजे से 6 बजकर 8 मिनट तक होगा. उम्मीद है कि इस एक घंटे के विशेष सेशन के दौरान निवेशक विभिन्न शेयरों में जमकर निवेश करेंगे.
देश भर में दिवाली (Diwali) की धूम है. इस दिन वैसे तो शेयर बाजार समेत तमाम सरकारी दफ्तर बंद रहते हैं. लेकिन हर साल दिवाली के दिन शाम में मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurt Trading) का आयोजन किया जाता है. इसे शुभ माना जाता है.
इस बार BSE और NSE दोनों पर करीब एक घंटे तक ट्रेडिंग होगी. अगर टाइमिंग की बात करें शाम 6.15 बजे से 7.15 बजे तक ट्रेडिंग होगी. जबकि Pre Open Session शाम 6 बजे से 6 बजकर 8 मिनट तक होगा. उम्मीद है कि इस एक घंटे के विशेष सेशन के दौरान निवेशक विभिन्न शेयरों में जमकर निवेश करेंगे.
दिवाली पर निवेश को शुभ मानते हैं इन्वेस्टर्स शेयर बाजार (Share Bazar) में दीपावली के पर्व पर मुहूर्त ट्रेडिंग (Muhurat Trading) की परंपरा करीब 50 साल पुरानी है. Diwali का पर्व हिंदू नव वर्ष कैलेंडर की शुरुआत का प्रतीक है. पूरे भारत में इस उत्सव को धन, समृद्धि और सौभाग्य के स्वागत के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है. ठीक इसी तरह इस मुहूर्त ट्रेडिंग के साथ भी कुछ ऐसी ही धारणा जुड़ी हुई है.
शेयर बाजार के इन्वेस्टर्स (Share Bazar Investors) इस दिन को निवेश की शुरुआत के लिए बेहद खास मानते हैं. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 15 में से 11 मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बाजार में तेजी दर्ज की गई. क्योंकि लोग शुभ मौके खरीदारी ज्यादा करते हैं, जिससे बाजार में तेजी देखने को मिलती है.
पुराने आंकड़ों को देखें तो शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान जोरदार तेजी देखी जाती रही है. इस बार भी उम्मीद है कि इस विशेष ट्रेडिंग में सेंसेक्स 60 हजार के पार निकलेगा.
एक्सपर्ट्स की सलाह आएगी काम

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











