
Muharram 2024: मुहर्रम का पवित्र महीना आज से शुरू, जानें क्यों नहीं देते मुहर्रम की बधाई
AajTak
Muharram 2024: मुहर्रम से इस्लाम का नया साल शुरू होता है. आज यानी 17 जुलाई को मुहर्रम है. इस्लाम धर्म के लोग मुहर्रम के महीने को बेहद पवित्र मानते हैं. मोहर्रम की 10 तारीख को रोज-ए-आशुरा कहा जाता है.
Muharram 2024 Date: मुहर्रम की 10 तारीख को रोज-ए-आशुरा कहा जाता है क्योंकि इस दिन पैगम्बर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन की शहादत हुई थी. मुहर्रम महीने को गम या शोक के तौर पर मनाया जाता है.
मुहर्रम के महीने को लेकर शिया और सुन्नी दोनों की मान्यताएं अलग हैं. शिया समुदाय के लोगों को मुहर्रम की 1 तारीख से लेकर 9 तारीख तक रोजा रखने की छूट होती है. शिया उलेमा के मुताबिक, मुहर्रम की 10 तारीख यानी रोज-ए-आशुरा के दिन रोजा रखना हराम होता है. जबकि सुन्नी समुदाय के लोग मुहर्रम की 9 और 10 तारीख को रोजा रखते हैं. हालांकि, इस दौरान रोजा रखना मुस्लिम लोगों पर फर्ज नहीं है. इसे सवाब के तौर पर रखा जाता है.काले रंग के कपड़े और मातम
मुहर्रम का चांद दिखते ही सभी शिया मुस्लिमों के घरों और इमामबाड़ों में मजलिसों का दौर शुरू हो जाता है. इमाम हुसैन की शहादत के गम में शिया और कुछ इलाकों में सुन्नी मुस्लिम मातम मनाते हैं और जुलूस निकालते हैं. शिया समुदाय में ये सिलसिला पूरे 2 महीने 8 दिन तक चलता है. शिया समुदाय के लोग पूरे महीने मातम मनाते हैं. हर जश्न से दूर रहते हैं. चमक-धमक की बजाए काले रंग के लिबास पहनते हैं.
क्यों नहीं देते मुहर्रम की बधाई
मुहर्रम के महीने की दसवीं तारीख को पैगंबर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन शहीद हुए थे. इस गम में हर साल अशुरा के दिन ताजिए निकाले जाते हैं जो कि शोक का प्रतीक होता है. इसी कारण इस महीने को शोक का महीना भी कहते हैं. इस दिन शिया समुदाय मातम मनाता है और सुन्नी समुदाय रोजा-नमाज करके अपना दुख मनाता है.
इस महीने के पहले दिन नए साल की शुरुआत पर बधाई देने में कोई हर्ज नहीं है लेकिन अशुरा यानी मुहर्रम की दसवीं तारीख के दिन मोहर्रम की बधाई देना गलत है क्योंकि इससे मातम में डूबे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचती है.

इलेक्ट्रिक गाड़ियों के साथ सबसे बड़ी चुनौती उन्हें चार्ज करने की होती है. रेंज एंजायटी जैसे शब्द इसी चिंता से निकले हैं, जहां लोगों को ये डर सताता रहता है कि जाने कब उनकी कार बंद हो जाए और उसे चार्ज कहां करेंगे. इसका निदान चीनी कंपनियां तेजी से खोज रही हैं. एक चीनी कंपनी ने सिर्फ 11 मिनट में फुल चार्ज होने वाली सोडियम-आयन बैटरी तैयार की है.

Wobble K Series LED TV Review: कम कीमत में बड़ी स्क्रीन चाहते हैं, तो मार्केट में अब कई ऑप्शन मिलते हैं. ऐसा ही एक टीवी हमने पिछले दिनों इस्तेमाल किया है, जो दमदार फीचर्स के साथ आता है. हम बात कर रहे हैं वॉबल के 65-इंच के टीवी की. ये टीवी 40W के साउंड आउटपुट के साथ आता है. आइए जानते हैं ये टीवी किनके लिए अच्छा ऑप्शन है.











