Mucormycosis: कोरोना मरीजों को हो रही एक और जानलेवा बीमारी, जानिए क्या हैं लक्षण
AajTak
कोरोना वायरस की दूसरी लहर अभी शांत भी नहीं हुई है और इस बीच एक और बीमारी धीरे-धीरे पैर पसार रही है. इस बीमारी का नाम है म्यूकोरमाइकोसिस (Mucormycosis). कोरोना से ठीक होने के बाद कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस की चपेट में आ जा रहे हैं.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर में एक और चिंता बढ़ाने वाली बात सामने आ रही है. कोरोना की वजह से लोग म्यूकोरमाइकोसिस की चपेट में आ जा रहे हैं. गुजरात और दिल्ली में कई मामले सामने आए हैं जहां कोरोना से रिकवरी के बाद लोग म्यूकोरमाइकोसिस जैसी खतरनाक बीमारी का शिकार हो रहे हैं. सर गंगाराम अस्पताल के वरिष्ठ ईएनटी सर्जन डॉक्टर मनीष मुंजाल ने टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया, 'हम Covid-19 की वजह से होने वाले खतरनाक फंगल इंफेक्शन के कई मामले देख रहे हैं. पिछले दो दिनों में म्यूकोरमाइकोसिस 6 मामले सामने आए हैं. पिछले साल भी इससे कई लोगों की मौत हुई थी, कई लोगों की आंखों की रौशनी चली गई थी और कुछ लोगों के नाक और जबड़े की हड्डियां निकालनी पड़ी थीं.' म्यूकोरमाइकोसिस की बीमारी इतनी गंभीर है कि इसमें व्यक्ति को सीधे ICU की जरूरत पड़ जाती है. कोरोना से ठीक हुआ व्यक्ति अगर इस बीमारी की चपेट में आता है तो समय पर इलाज न होने से उसकी जान भी जा सकती है. पिछले साल कोरोना की पहली लहर में भी कई लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए थे. इससे कुछ लोगों की जान चली गई तो वहीं कुछ लोगों को इससे आंखों की रौशनी गंवानी पड़ गई. आइए जानते हैं कि म्यूकोरमाइकोसिस क्या है और किन लोगों को इससे ज्यादा खतरा है.More Related News

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












