
MS Dhoni-Ravindra Jadeja IPL 2022: एमएस धोनी जैसा जादू नहीं दिखा पाए रवींद्र जडेजा, जानें क्यों छोड़नी पड़ी CSK की कप्तानी
AajTak
रवींंद्र जडेदा को 24 मार्च 2022 को चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की कमान सौंपी गई थी, लेकिन 40 दिनों के भीतर ही उन्होंने कप्तानी छोड़ दी. इसके पीछे की वजह टीम के साथ-साथ जडेजा के खुद का प्रदर्शन भी है.
चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर एकबार फिर से चौंकाने वाली खबर सामने आई है. टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने बीच सीजन टीम की कप्तानी एमएस धोनी को हैंडओवर कर दी है. ऐसे में एमएस धोनी मौजूदा सीजन में सीएसके के बाकी बचे मुकाबलों में कप्तानी करते दिखाई देंगे. जडेजा के कप्तानी छोड़ने की वजह शायद टीम का खराब प्रदर्शन है.
सीएसके द्वारा बयान जारी कर इस बात की घोषणा की गई है. बयान में कहा गया है, 'जडेजा ने अपने गेम पर फोकस करने के लिए कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है. जडेजा ने धोनी से सीएसके का नेतृत्व करने की गुजारिश की. एमएस धोनी टीम के हितों का ध्यान रखते हुए यह अनुरोध स्वीकार कर लिया है, जिससे जडेजा अपने गेम पर फोकस कर सकेंगे.'
क्यों छोड़नी पड़ी कप्तानी? रवींद्र जडेजा ने मौजूदा सीजन में कुल आठ मुकाबलों में सीएसके की कप्तानी की. इसमें टीम को छह मुकाबलों में हार और दो में जीत मिली. चेन्नई को ये दो जीत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के खिलाफ आई थी. इस सीजन से पहले जडेजा ने आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी नहीं की थी. चेन्नई की टीम फिलहाल आईपीएल 2022 की अंकतालिका में 4 अंकों के साथ नौंवें स्थान पर है.
IPL 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स (अबतक): 26 मार्च vs कोलकाता नाइट राइडर्स, 6 विकेट से हार 31 मार्च vs लखनऊ सुपर जायंट्स, 6 विकेट से हार 3 अप्रैल vs पंजाब किंग्स, 54 रनों से हार 9 अप्रैल vs सनराइजर्स हैदराबाद, 8 विकेट से हार 12 अप्रैल vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, 23 रनों से जीत 17 अप्रैल vs गुजरात टाइटन्स, तीन विकेट से हार 21 अप्रैल vs मुंबई इंडियंस, तीन विकेट से जीत 25 अप्रैल vs पंजाब किंग्स, 11 रनों से हार
नहीं दिखा धोनी जैसा जादू, प्रदर्शन का भी दबाव
जडेजा को 24 मार्च 2022 को चेन्नई सुपर किंग्स की कमान सौंपी गई थी, लेकिन 40 दिनों के भीतर ही उन्होंने कप्तानी छोड़ दी. इसके पीछे की वजह टीम के साथ-साथ जडेजा के खुद का प्रदर्शन भी है. जडेजा मौजूदा आईपीएल सीजन में कुल 8 मैचों में 42.60 की एवरेज से महज 5 विकेट ले सके हैं. वही बल्लेबाजी की बात करें, तो उन्होंने 22.40 की औसत से कुल 112 रन बनाए.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









