
MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी संग सेल्फी के लिए लंदन की सड़कों पर उमड़ी भीड़, गाड़ी रोककर दौड़े लोग, VIDEO
AajTak
महेंद्र सिंह धोनी करीब दो हफ्तों से लंदन में हैं. माही अपने परिवार के साथ लंदन पहुंचे और यहीं उन्होंने मैरिज एनिवर्सरी और अपना 41वां जन्मदिन भी मनाया...
MS Dhoni: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा और फैन फॉलोइंग क्या है, यह शायद ही किसी को बताने की जरूरत होगी. माही की हर अदा के लोग दीवाने हैं. धोनी को देखकर लोग उनसे ऑटोग्राफ और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए दौड़ पड़ते हैं.
ऐसा ही कुछ इस बार लंदन की सड़कों पर देखने को मिला है. भारतीय टीम को दो वर्ल्ड कप और एक चैम्पियंस ट्रॉफी जिता चुके धोनी के साथ सेल्फी लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. धोनी का सड़क पर चलना ही मुश्किल हो गया.
धोनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
फैन्स के बीच धोनी के साथ सेल्फी के लिए जमकर होड़ लगी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. इसमें आप देख सकते हैं कि लोगों का हुजूम किस तरह से उमड़ा है. वीडियो में आप साफ देख सकते हैं कि धोनी को देखकर लोगों ने अपनी गाड़ियां रोक लीं. कुछ ने वहीं से फोटो खींचना शुरू किया, तो कुछ कार से उतरकर सेल्फी लेने के लिए धोनी की तरफ दौड़ पड़े.
ओवल स्टेडियम के बाहर का है ये वीडियो
MS Dhoni in the streets of London ❤️🔥#MSDhoni pic.twitter.com/FWPu0sMBpJ

एक समय था जब बिहार से आईपीएल में खिलाड़ियों की मौजूदगी गिनी-चुनी होती थी. लेकिन आज 7 खिलाड़ियों का इस लीग में होना राज्य के क्रिकेट इकोसिस्टम में आए बदलाव का संकेत है. यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उस बदलाव की कहानी है जहां कभी संसाधनों की कमी से जूझने वाला राज्य अब भारतीय क्रिकेट की मुख्यधारा में अपनी जगह बना रहा है.












