
MP: SP को गोली मारने के आरोपी को हथियार मुहैया कराने वाला सप्लायर गिरफ्तार, 7 आरोपियों से 17 पिस्टल बरामद
AajTak
पुलिस ने गोगांवा थाना क्षेत्र के गांव सिगनूर में 6 जगहों पर दबिश देकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. साथ ही पुलिस ने 17 अवैध पिस्टल के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की सामग्री जब्त की है.
मध्य प्रदेश के खरगोन में पुलिस ने एसपी सिद्धार्थ चौधरी को गोली मारने वाले आरोपी को हथियार मुहैया कराने वाले कुख्यात सप्लायर समेत 7 आरोपियों को पकड़ा है. इन आरोपियों से 17 पिस्टल बरामद की गई हैं. साथ ही हथियार बनाने वाले 6 कारखानों का भंडाफोड़ किया है.
एसपी रोहित काशवानी ने कहा कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि खरगोन से हथियार बाहर जा रहे हैं. इसमें एक आरोपी के बारे में पता चला था कि तूफान सिंह ने एसपी को गोली मारने वाले मोहसीन को पिस्टल सप्लाई की थी. मुखबिर की सूचना पर थाना गोगांवा के सिगनूर गांव में दबिश दी गई.
पुलिस ने गोगांवा थाना क्षेत्र के गांव सिगनूर में 6 जगहों पर दबिश देकर अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. साथ ही पुलिस ने 17 अवैध पिस्टल के साथ भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की सामग्री जब्त की है.
एसपी रोहित काशवानी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि खरगोन एसपी सिद्धार्थ चौधरी पर गोली चलाने वाले आरोपी मोहसिन को अवैध पिस्टल सप्लाई करने वाला तूफानसिंह सिकलीगर इसी गांव में छुपा हुआ है. इसके बाद पुलिस की चार टीमें बनाकर दबिश दी गई.
इस दौरान 6 स्थानों से अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री के साथ 17 अवैध पिस्टल जब्त की गईं. इस मामले में 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इसमें तूफान सिंह सिकलीगर भी शामिल है. आरोपी मोहसिन ने पूछताछ में कबूल किया था कि उसने अवैध पिस्टल तूफानसिंह से खरीदी थी. पुलिस सातों आरोपियों के नेटवर्क की जानकारी जुटा रही है.

गुजरात के सूरत में घरेलू गैस (LPG) की भारी किल्लत और ब्लैक मार्केटिंग ने प्रवासी मजदूरों की कमर तोड़ दी है. उधना रेलवे स्टेशन पर बिहार और यूपी जाने वाले श्रमिकों की लंबी कतारें इस बात का सबूत हैं कि सरकारी दावों के उलट जमीनी हकीकत भयावह है. खाली चूल्हा और महंगी गैस मजदूरों को शहर छोड़ने पर मजबूर कर रही है.

तेलंगाना के हैदराबाद में दुखद घटना सामने आई है. यहां MBBS की पढ़ाई पूरी कर चुकी 23 साल की लड़की ने अपनी जिंदगी खत्म कर ली. पुलिस का कहना है कि उसने बीते तीन महीने से एक बिल्ली पाल रखी थी. इसको लेकर माता-पिता ने ऐतराज जताया था. इसी को लेकर घर में चल रहे विवाद के बीच लेडी डॉक्टर ने यह कदम उठा लिया, जिससे परिवार में मातम पसर गया है.

मथुरा में गोरक्षक बाबा चंद्रशेखर उर्फ फरसा बाबा की हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया है. आरोप है कि गोत्सकरों ने फरसा बाबा को गाड़ी से कुचल दिया जिसके बाद उनकी मौत हो गई. अब सीएम योगी ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए अफसरों को कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है साथ ही कहाकि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

पाकिस्तान और चीन खुद को 'आयरन ब्रदर्स' कहते हैं, यानी ऐसी दोस्ती जो लोहे जैसी मजबूत है. लेकिन लोहे की एक फितरत होती है-अगर उसे खुले में और तूफानों में अनदेखा छोड़ दिया जाए, तो उसमें ज़ंग लग जाती है. आज पाकिस्तान ने अपनी इसी 'फौलादी दोस्ती' को अफगानिस्तान के साथ जंग और बलूच आतंकवाद की आंधी में झोंक दिया है.









