
MP Board Exam 2023 Dates: 1 मार्च से शुरू होंगी मध्य प्रदेश 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षाएं, देखें डेटशीट
AajTak
Madhya Pradesh MPBSE 10th 12th Board Exam 2023 Date Sheet & Time Table: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान कर दिया है. मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च 2023 से शुरू होंगी और 01 अप्रैल 2023 तक चलेंगी. सब्जेक्ट वाइज डेटशीट नीचे देख सकते हैं.
Madhya Pradesh MPBSE 10th, 12th Board Exam 2023 Time Table: शिक्षा बोर्ड, मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं 2023 की डेटशीट और टाइम टेबल जारी कर दिया है. मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाएं मार्च 2023 से शुरू होंगी. इस बार राज्य के लगभग 18 लाख छात्रों ने मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन किया था, जिन्हें अपनी डेटशीट का बेसब्री से इंतजार था. बोर्ड ने सब्जेक्ट वाइज डेटशीट के साथ टाइम टेबल भी जारी किया है.
मध्य प्रदेश बोर्ड (एमपीबीएसई) द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार, 2023 के लिए हाई स्कूल/हायर सेकेंडरी/हायर सेकेंडरी वोकेशनल (ओल्ड), डिप्लोमा इन प्री-स्कूल परीक्षा (डीपीएसई)/पीईटीपी परीक्षाएं 01 मार्च 2023 से 01 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी. वहीं 12वीं क्लास की बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च से 01 अप्रैल 2023 तक आयोजित की जाएंगी.
मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023: टाइम टेबल राज्य में कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं 1 मार्च, 2023 से शुरू होंगी और 27 मार्च, 2023 को समाप्त होंगी. परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है, जो सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे समाप्त होगी.
मध्य प्रदेश 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023:डेटशीट
मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023: टाइम टेबल कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 2 मार्च, 2023 से शुरू होगी और 1 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी. परीक्षा की अवधि 3 घंटे की है. जो सुबह 9 बजे शुरू होगी और दोपहर 12 बजे तक चलेगी.
मध्य प्रदेश 12वीं बोर्ड परीक्षा 2023:डेटशीट

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












