
MP: BJP विधायक की शिवराज से मांग, झोलाछाप डॉक्टरों को भी मिले कोरोना योद्धा का दर्जा
AajTak
झोलाछाप डॉक्टरों की वकालत करते हुए विधायक नारायण त्रिपाठी ने लिखा कि गांव-गांव में मौजूद झोलाछाप डॉक्टरों ने ग्रामीणों की खांसी-सर्दी और जुकाम को ठीक कर कोरोना संक्रमण रोकने का काम किया है. इन्हें स्वास्थ्यरक्षक या स्वास्थ्यसेवक मानते हुए कोरोना योद्धा की श्रेणी में रखा जाए.
मध्य प्रदेश के मैहर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक नारायण त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एक और खत लिखा है. इस बार उन्होंने झोलाछाप डॉक्टरों को देवदूत बताते देते हुए उन्हें कोरोना योद्धा की श्रेणी में रखने के लिए विचार करने को कहा है. झोलाछाप डॉक्टरों की वकालत करते हुए विधायक त्रिपाठी ने लिखा कि गांव-गांव में मौजूद झोलाछाप डॉक्टरों ने ग्रामीणों की खांसी-सर्दी और जुकाम को ठीक कर कोरोना संक्रमण रोकने का काम किया है. उन्होंने लिखा है कि कोरोना महामारी के दौरान झोलाछाप डॉक्टरों को स्वास्थ्य विभाग के तंत्र से जोड़कर प्राथमिक उपचार और जागरुकता अभियान दोनों में इनका उपयोग करना चाहिए.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











