
MP: 70 फिट गहरे कुएं में गिरी गाय, JCB की मदद से एक घंटे तक चला रेस्क्यू
AajTak
बैतूल में 70 फीट गहरे कुएं में गाय गिर गई. जिसे रेस्क्यू कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को हमोगार्ड और नगर पालिका की टीम ने अंजाम दिया.
मध्य प्रदेश के बैतूल में 70 फीट गहरे कुएं में गाय गिर गई. जिसे रेस्क्यू कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया. इस रेस्क्यू ऑपरेशन को हमोगार्ड और नगर पालिका की टीम ने अंजाम दिया. गाय को रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. जिसने भी इस रेस्क्यू को देखा उसकी तारीफ किए बिना नहीं रहा. गाड़ाघाट इलाके में एक निजी स्कूल के पास सुबह गाय कुएं में गिर गई थी. कुछ लोगों ने गाय को पानी मे तैरते देखा और तुरंत ही इसकी सूचना नगरपालिका को दी.

आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.












