
MP: 4 साल की उम्र में बनाया इंटरनेशनल रिकॉर्ड, बच्ची का टैलेंट जानकर हैरान रह जाएंगे आप
AajTak
मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली आदिरा अभी महज 4 साल 15 दिन की हैं. आदिरा पोरवाल ने अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड (International Book of Records) में दर्ज करवाया है. इस मासूम बच्ची ने 15 अंकों की 5 संख्याओं को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय डिजिट (Indian and International Digits) सिस्टम से पढ़कर दिखाया है.
मध्य प्रदेश के इंदौर की आदिरा अभी महज 4 साल 15 दिन की हैं. आदिरा ने खिलौने खेलने की उम्र में एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है, जिसे सुनकर आप भी इस नन्हीं प्रतिभावान बच्ची की सराहना करने लगेंगे. इस 4 साल की बच्ची ने 15 अंकों की 5 संख्याओं को भारतीय और अंतरराष्ट्रीय डिजिट सिस्टम (Indian and International Digits) से पढ़कर दिखाया है. आदिरा पोरवाल ने इसी के साथ एक नया और अनोखा रिकार्ड बनाते हुए अपना नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकार्ड (International Book of Records) में दर्ज करा दिया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











