
MP: 1 जून से शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया, भोपाल-इंदौर को लेकर सीएम ने कही ये बात
AajTak
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया है कि प्रदेश में 1 जून से अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे अनलॉक किया जाएगा. हालांकि, उन्होंने इंदौर और भोपाल में संक्रमण को लेकर अब भी चिंता जताई है.
मध्यप्रदेश में करीब एक महीने से चल रहा कोरोना कर्फ्यू अब हटने जा रहा है. कुछ पाबंदियों के साथ राज्य में 1 जून से अनलॉक की शुरुआत होने जा रही है. बुधवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसकी घोषणा की है. हालांकि सीएम ने भोपाल और इंदौर में संक्रमण दर को लेकर चिंता जताई है. मुख्यमंत्री ने बताया कि 'कोरोना कर्फ्यू लागू करने के कारण संक्रमण की दर में कमी आई है. पॉजिटिविटी रेट घटकर 3.1 प्रतिशत रह गया है. रिकवरी रेट 93.39 प्रतिशत है लेकिन सावधानी भी जरूरी है. संकट अभी टला नहीं है. खतरा अभी बाकी है, वायरस हमारे बीच है. 17 जिलों में आज 10 से कम केस आए लेकिन अभी भी इंदौर और भोपाल में बहुत सावधानी की आवश्यकता है. दोनों स्थानों पर लगातार 500 से अधिक पॉजिटिव केस आ रहे हैं. रतलाम, रीवा, अनूपपुर, सीधी आदि जिलों को भी सावधानी की जरूरत है.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











