
MP: स्कूल वाले चोरी-छिपे करा रहे 10वीं की परीक्षा, प्रशासन ने मारा छापा और फिर....
AajTak
बताया गया है कि स्कूल संचालन ने चोरी-छिपे इस परीक्षा का आयोजन किया था, वहीं उनकी तरफ से छात्रों के माता-पिता को भी चेतावनी दी गई थी कि अगर परीक्षा में बच्चे नहीं आए तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा.
कोरोना काल में सरकार की तरफ से 10वीं की परीक्षा पर रोक लगाई गई है, छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये फैसला हुआ है. लेकिन फिर भी कुछ लोगों को सरकार के फैसलों के खिलाफ जाना होता है. उन्हें नियमों को ताक पर रख छात्रों की जिंदगी को खतरे में डालना होता है. ताजा मामला मध्य प्रदेश के गुरुकुल हायर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल का है जहां पर 30 से 40 छात्रों को 10वीं की परीक्षा के लिए बुलाया गया. बताया गया है कि स्कूल संचालन ने चोरी-छिपे इस परीक्षा का आयोजन किया था, वहीं उनकी तरफ से छात्रों के माता-पिता को भी चेतावनी दी गई थी कि अगर परीक्षा में बच्चे नहीं आए तो उन्हें स्कूल से निकाल दिया जाएगा. ऐसे में तमाम माता-पिता ने भी कोरोना काल में परीक्षा के लिए बच्चों को भेज दिया. अब स्कूल प्रशासन की तरफ से जरूर इस परीक्षा को छिपाने की कोशिश हुई, लेकिन इस परीक्षा के बारे में सभी को पता भी चला और स्कूल के खिलाफ एक्शन भी हो गया.
मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









