
MP: स्कूल फीस बढ़ाने को लेकर सरकार से ठनी, प्राइवेट स्कूलों ने दी बंद करने की धमकी
AajTak
सरकार ने ट्यूशन फीस के अलावा दूसरी फीस नहीं लेने का आदेश निकाला है तो वहीं प्राइवेट स्कूल संचालकों ने साफ कह दिया है कि ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस लेने की भी इजाजत दी जाए. प्राइवेट स्कूल संचालको ने गुरुवार को सरकार के सामने अपनी 8 मांगें रखी.
मध्यप्रदेश में निजी स्कूल संचालक और सरकार आमने-सामने आ गए हैं. सरकार ने गुरुवार को आदेश निकाला है कि प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों को ट्यूशन फीस के अलावा अन्य कोई फीस आगामी आदेश तक नहीं जमा करनी होगी. वहीं प्राइवेट स्कूल संचालकों ने चेतावनी दी है कि उन्हें ट्यूशन फीस के साथ-साथ अन्य शुल्क जैसे एनुअल फीस और स्कूल डेवलपमेंट फीस वसूलने की इजाज़त दी जाए, नहीं तो 12 जुलाई से प्रदेश के स्कूल विरोध स्वरूप बंद कर दिए जाएंगे.
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने 10वीं कक्षा का फाइनल रिजल्ट 2026 घोषित कर दिया है. इस वर्ष लगभग 10 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए. परिणाम आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और rajresults.nic.in पर लाइव कर दिए गए हैं. बोर्ड ने मूल्यांकन प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी की है ताकि नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू हो सके.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.










