
MP: सांसद साध्वी प्रज्ञा को अश्लील वीडियो भेजने वाले राजस्थान से गिरफ्तार, दोनों आरोपी सगे भाई
AajTak
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 6 फरवरी को शहर के टीटी नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने शिकायत में कहा था कि देर रात दो अज्ञात नंबरों से उन्हें अश्लील वीडियो और मैसेज भेजे गए.
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को फोन पर अश्लील वीडियो भेजने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. दोनों रिश्ते में सगे भाई हैं और राजस्थान के भरतपुर जिले के रहने वाले हैं.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











