
MP: सरकारी विवाह सम्मेलन में मुस्लिम शिक्षक बने पुरोहित, कई दूल्हा-दुल्हन बिना फेरे लिए लौटे
AajTak
श्योपुर जनपद पंचायत सीईओ श्याम सुंदर भटनागर ने बताया कि मुस्लिम शिक्षकों ने वेदी पर मंत्र नहीं पढ़े, वे तो सिर्फ व्यवस्था के लिए बैठे थे. शादी तो गायत्री परिवार के सदस्यों ने कराई. जोड़ों के बिना फेरे जाने की जानकारी मुझे नहीं है. मेरी जानकारी में तो लगभग सभी की शादी हुई.
अक्षय तृतीया के अबूझ मुहूर्त पर मध्य प्रदेश के श्योपुर में भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत कन्याओं के विवाह कराए गए. लेकिन जिला मुख्यालय पर आयोजित 231 जोड़ों के विवाह सम्मेलन में सरकारी चूक नजर आई. आरोप है कि विवाह वेदी पर पुरोहित का काम 10 मुस्लिम शिक्षकों ने किया. ऐसे में सम्मेलन से कुछ जोड़े बिना फेरे लिए ही लौट गए. इन जोड़ों ने बाद में दूसरे सम्मेलनों में जाकर सनातन संस्कृति के अनुसार विवाह किया. जिम्मेदार अफसर इसे चूक मानने से इनकार कर रहे हैं और दलील दे रहे हैं कि सम्मेलन में गायत्री परिवार के परिजनों द्वारा विवाह संस्कार कराए गए हैं, मुस्लिम शिक्षकों की तो व्यवस्था के लिए ड्यूटी लगाई गई थी.
श्योपुर शहर के हैवी मशीनरी टीनशेड परिसर में बुधवार को आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 231 जोड़ों के विवाह संपन्न कराए गए थे. इस सम्मेलन की जिम्मेदारी नगर पालिका और जनपद पंचायत ने निभाई, लेकिन इस सम्मेलन में 10 मुस्लिम शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई.
आरोप है कि विवाह वेदी पर पुरोहित का काम 10 मुस्लिम शिक्षकों ने किया. ऐसे में सम्मेलन से कुछ जोड़े बिना फेरे लिए ही लौट गए. कुछ ऐसे जोड़े भी दिखाई दिए, जिनकी पहले ही शादी हो चुकी थी, लेकिन कन्यादान योजना का लाभ लेने के लिए उन्होंने सम्मेलन में दोबारा शादी की.
सम्मेलन में खिरनी के लोकेश भी दूल्हा बनकर आए. उन्होंने शादी की रस्में भी कराईं, लेकिन उन्हें पता चला कि पुरोहित बनकर मुस्लिम शिक्षक शादी करा रहे हैं. इसके बाद वे अन्य जरूरी औपचारिकताएं कर लौट गए. लोकेश के साथ आए व्यक्ति ने बताया कि लोकेश अब खिरनी के सम्मेलन में विवाह करेगा.
सिर्फ व्यवस्था के लिए बैठे थे मुस्लिम
जनपद पंचायत श्योपुर के सीईओ श्याम सुंदर भटनागर ने 'आजतक' को फोन कॉल पर बताया कि मुस्लिम शिक्षकों ने वेदी पर मंत्र नहीं पढ़े, वे तो सिर्फ व्यवस्था के लिए बैठे थे. शादी तो गायत्री परिवार के सदस्यों ने कराई. जोड़ों के बिना फेरे जाने की जानकारी मुझे नहीं है. मेरी जानकारी में तो लगभग सभी की शादी हुई.

मोहम्मद बाघेर जोलघादर, ईरान के नए सुरक्षा रणनीतिकार होंगे. ईरान ने अली लारीजानी की जगह पर मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति का ऐलान किया है. ईरान के सरकारी चैनल IRIB के मुताबिक सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई और राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियान ने मोहम्मद बाघेर की नियुक्ति को मंजूरी दी है. ईरान का ये ऐलान ऐसे समय में हुआ है, जब बातचीत के राष्ट्रपति ट्रंप के एकतरफा ऐलान के बावजूद ईरान पलटवार से रुका नहीं. ईरान के हमलों से आज तेल अवीव में रिहाइशी इमारतों की बर्बादी की तस्वीरें आईं. उधर, इजरायल ने ईरान के खोर्रमशहर और इशफाहान में ऊर्जा केंद्रों पर हमले किए. इजरायल ने ईरान के कई शहरों में हमले किए हैं. बीती रात हुए हमलों से साफ है कि बातचीत के लिए 5 दिनों की जो मोहलत ट्रंप ने दी, उसका कोई नतीजा नहीं दिख रहा. इस बीच, वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक सऊदी अरब और UAE भी युद्ध में उतर सकते हैं. सवाल है कि इस युद्ध पर फुलस्टॉप कैसे लगेगा? क्या बातचीत के लिए ईरान को कथित तौर पर मोहलत देने का ट्रंप का दांव नाकाम है?

दिल्ली सरकार के बजट को लेकर मंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में किए गए बड़े आवंटन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने बताया कि इस बार बजट में सबसे अधिक राशि शिक्षा के लिए निर्धारित की गई है, जो 19,000 करोड़ से ज्यादा है. इसके तहत स्मार्ट क्लासरूम, लाइब्रेरी और ICT लैब्स के विकास के लिए भी करोड़ों रुपये का प्रावधान किया गया है. हालांकि मंत्री ने यह भी कहा कि ये आंकड़े केजरीवाल गवर्नेंस मॉडल की वास्तविकता को उजागर करते हैं और इससे कई सवाल खड़े होते हैं.

रैसी जिले के महोर क्षेत्र में रामाकुंडा मोड़ के पास एक प्राइवेट कार सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई. हादसे में हकनवाज (22), उनकी बहन शहरीजा राहि (18) और उनके चचेरे भाई रफ़ाकत हुसैन (15) की मौत हो गई. पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका महोर अस्पताल में इलाज चल रहा है. ड्राइवर ने अंधे मोड़ पर नियंत्रण खो दिया था.

Harish Rana Dies: हरीश राणा को मिल गई 'इच्छामृत्यु', एम्स में 10 दिन भर्ती रहने के बाद ली आखिरी सांस
Harish Rana News: भारत में निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति पाने वाले पहले व्यक्ति हरीश राणा का AIIMS में निधन हो गया. वे साल 2013 से कोमा में थे. सुप्रीम कोर्ट ने 11 मार्च को उन्हें इच्छामृत्यु की अनुमति दी थी, जिसके बाद अस्पताल में उनके लाइफ सपोर्ट को स्टेप वाइज हटाया गया. डॉक्टर सीमा मिश्रा की अगुवाई में विशेषज्ञ टीम ने पूरी प्रक्रिया पूरी की.

अहमदाबाद के लालदरवाजा इलाके में SDPI (सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया) ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस की मंजूरी नहीं होने के कारण प्रदर्शन कर रहे नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया. इस दौरान SDPI कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच हल्का टकराव भी देखने को मिला. SDPI नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार ने विधानसभा में बहुमत के बल पर UCC बिल को मनमाने तरीके से पारित किया है और इसे मुस्लिम विरोधी बताया. मौके पर सुरक्षा बढ़ाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया.

पश्चिमी एशिया में युद्ध के बीच भारत की चिंताएं तेल और गैस सप्लाई को लेकर बढ़ी हुई हैं. प्रधानमंत्री ने ताजा हालात की जानकारी सदन में बोलते हुए देश को दी. अब आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कर्तव्य भवन-2 में अहम बैठक की है. करीब डेढ़ घंटे तक चली इस बैठक में CDS और तीनों सेनाओं के प्रमुख भी मौजूद रहे, जिन्होंने होर्मुज से तेल और गैस की सप्लाई को लेकर चर्चा की. देखें वीडियो.







