
MP: सरकारी अफसर का ट्रांसफर रुकवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठा युवक, Photos
AajTak
सरकारी अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर या भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को धरना-अनशन करते अक्सर देखा जा सकता है. लेकिन क्या कोई किसी सरकारी अधिकारी के ट्रांसफर को रुकवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ गया.
सरकारी अफसरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर या भ्रष्टाचार के खिलाफ लोगों को धरना-अनशन करते अक्सर देखा जा सकता है. लेकिन क्या कोई किसी सरकारी अधिकारी के ट्रांसफर को रुकवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठ सकता है? (फोटो-उमेश रेवलिया) खरगोन के जिलाधिकारी दफ्तर के बाहर शनिवार से भूख हड़ताल पर बैठे युवक की अपनी खुद के लिए कोई मांग या समस्या नहीं है. दरअसल इसने एक सरकारी अधिकारी के ट्रांसफर को रुकवाने की मांग को लेकर ये रास्ता अपनाया है. दरअसल, बड़वाह के चीफ म्युनिसिपल ऑफिसर (सीएमओ) पद पर तैनात राधेश्याम मंडलोई का बीते दिनों ट्रांसफर कर दिया गया. ट्रांसफर रुकवाने के लिए स्थानीय लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा. जब ट्रांसफर नहीं रुका तो महात्मा गांधी नगर के रहने वाले युवक राकेश चौहान ने डीएम दफ्तर के बाहर शनिवार शाम से धरना देना शुरू कर दिया.
Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.











