
MP: शुरू हुआ आपदा प्रबंधन का राज्य स्तरीय सिचुएशन रूम, जानिए खासियत
AajTak
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसके उद्घाटन के बाद कहा कि अत्याधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए, मध्यप्रदेश ने आपदा नियंत्रण के बेहतर इंतजाम किए हैं. इससे बाढ़, भूकंप, आग, दुर्घटना आदि सभी प्रकार की आपदाओं की हर परिस्थिति से निपटने में मदद मिलेगी.
मध्य प्रदेश सरकार ने आपदा प्रबंधन और नियंत्रण के लिए राज्य स्तरीय सिचुएशन रूम और राज्य स्तरीय कंट्रोल एंड कमांड सेंटर शुरू किया है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार को इसका उद्घाटन किया. प्रदेश में अपनी तरह का आपदा प्रबंधन और नियंत्रण के लिए यह पहला ऐसा नेटवर्क तैयार किया गया है, जिसमें राज्य स्तरीय सिचुएशन रूम को राज्य-स्तरीय कंट्रोल एण्ड कमाण्ड सेंटर तथा 52 जिलों के कंट्रोल एंड कमांड सेंटर्स से जोड़ा गया है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











