
MP: शिवराज के मंत्री ने PM नरेंद्र मोदी को बताया अकबर जैसा महान
AajTak
मध्यप्रदेश के पंचायत राज्य मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने पीएम मोदी के अकबर के जैसा महान बताया है. साथ ही कहा कि पीएम मोदी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में हीरा चुना है.
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की कैबिनेट के मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना मुग़लकालीन शासक अकबर से की है. MP के पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने PM नरेंद्र मोदी को अकबर के समान महान बताया है. वह यहीं नहीं रुके, उन्होंने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश का सर्वश्रेष्ठ हीरा कहा.
दरअसल, गुना में लोकार्पण और भूमिपूजन का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में शिरकत करने केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुना पहुंचे थे. ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए मंच पर विशेष राजशाही कुर्सी का इंतज़ाम किया गया था. जब कार्यक्रम चल रहा था तब पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि अकबर के पास हीरे छांटने की क्षमता थी. अकबर इसलिए बड़ा था, क्योंकि उसके पास 9 हीरे थे. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उड्डयन मंत्रालय के लिए मध्यप्रदेश से सर्वश्रेष्ठ हीरा ज्योतिरादित्य सिंधिया के रूप में चुना है.
पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उड्डयन मंत्रालय को धरातल से उठाकर आसमान में पहुंचा दिया है. वहीं केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने कहा कि इस पार्टी में सेवा करने के लिए आए हैं. जब तक सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पूरी तरह से नहीं पहुंच जाता तब तक रुकेंगे नहीं. साथ ही कहा कि जिस सरकार ने जनकल्याण की बजाय खुद के कल्याण पर ध्यान दिया उसे बदलने के लिए 25 MLA और 6 मंत्रियों ने बलिदान दिया था.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











