
MP: वेब सीरीज 'आश्रम 3' की शूटिंग के दौरान बजरंग दल का हंगामा, प्रकाश झा पर फेंकी स्याही
AajTak
मध्य प्रदेश में 'आश्रम 3' वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान आश्रम नाम को लेकर बवाल हो गया. बजरंगदल के लोगों ने शूटिंग के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की और डायरेक्टर प्रकाश झा पर भी स्याही फेंक दी. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बजरंगदल के कार्यकर्ताओं को खदेड़कर भगाया.
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में 'आश्रम 3' वेब सीरीज की शूटिंग के दौरान आश्रम नाम को लेकर बवाल हो गया. बजरंगदल के लोगों ने शूटिंग के दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की और डायरेक्टर प्रकाश झा पर भी स्याही फेंक दी. घटना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को खदेड़कर भगाया.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











