
MP: लोकायुक्त के छापे और IT रेड का 'काला बैग' कनेक्शन क्या है? जानिए
AajTak
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते गुरुवार की सुबह लोकायुक्त टीम ने पूर्व आरटीओ कांस्टेबल सौरभ शर्मा के घर और दफ्तर पर छापा मारकर करोड़ों रुपये जब्त किए तो वहीं उसी दिन आयकर विभाग ने जंगल में एक लावारिस कार से 52 किलो वजनी 40 करोड़ रुपये के सोने के बिस्किटों समेत 10 करोड़ रुपये नगद बरामद किए. लोकायुक्त और इनकम टैक्स के इन 2 अलग-अलग छापों में सबसे बड़ी समानता एक 'काला बैग' है. देखें ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











