
MP-राजस्थान विधानसभा चुनाव में हिट रहा था, अब लोकसभा चुनाव में भी BJP चलेगी ये दांव?
AajTak
बीजेपी ने हाल ही में हुए राज्यों के चुनाव में 21 सांसदों को विधायकी का टिकट दिया था. अब पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में भी इसी फॉर्मूले पर चलते हुए राज्यसभा सांसदों और विधायकों-मंत्रियों को लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बना सकती है.
लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने का समय शेष है और सियासी दलों में सीट शेयरिंग से लेकर उम्मीदवार चयन तक, चर्चा तेज हो गई है. विपक्षी इंडिया गठबंधन के घटक दल अभी सीट शेयरिंग को लेकर मंथन कर रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेतृत्व वाले सत्ताधारी राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में उम्मीदवार चयन की कवायद तेज हो गई है.
बीजेपी ने हर सीट से तीन-तीन सबसे लोकप्रिय नेताओं के नाम मांगे हैं. उम्मीदवार चयन में बीजेपी का फॉर्मूला क्या होगा? इसे लेकर भी चर्चा तेज हो गई है. बीजेपी ने हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतारने का दांव चला था. अब माना जा रहा है कि पार्टी इसी फॉर्मूले पर चलते हुए लोकसभा चुनाव में राज्यसभा सांसदों और राज्यों की सरकार में मंत्रियों, विधायकों को भी उम्मीदवार बना सकती है.
अटकलें यूं ही नहीं लगाई जा रही है. खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल अगस्त महीने में हुई बीजेपी संसदीय दल की बैठक में ही इस फॉर्मूले पर आगे बढ़ने के संकेत दे दिए थे. पीएम मोदी ने साफ कहा था कि राज्यसभा सांसदों को लोकसभा चुनाव लड़ना चाहिए.
किन सांसदों को कहां से उतार सकती है बीजेपी
बीजेपी को राज्यसभा सांसदों पर दांव लगाने का दक्षिण के राज्यों में लाभ मिल सकता है. बीजेपी एल मुरुगन और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को तमिलनाडु की किसी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है तो वहीं वी मुरलीधरन को केरल, राजीव चंद्रशेखर को कर्नाटक या केरल से टिकट दिया जा सकता है. इसी तरह पीयूष गोयल के महाराष्ट्र, धर्मेंद्र प्रधान और अश्विनी वैष्णव के ओडिशा, पुरुषोत्तम रुपाला और मनसुख मांडविया के गुजरात, भूपेंद्र यादव के हरियाणा से लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा है.
राज्यसभा सांसदों को उतारने की तैयारी क्यों

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.

मेघालय के री-भोई जिले में बर्नीहाट के पास क्लिंकर से भरे ट्रक ने माउंट जियोन अकादमी की स्कूल बस को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में छात्र मैक्सवेल लिंगदोह की मौत हो गई, जबकि सात बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें गुवाहाटी अस्पताल भेजा गया. हादसे के बाद ट्रक चालक और हेल्पर फरार हो गए, पुलिस उनकी तलाश कर रही है.

पाकिस्तान में इमरान खान की जेल की हालत गंभीर होती जा रही है. उनके खिलाफ सियासी और सैन्य दबाव बढ़ रहा है. असिम मुनीर ने 5000 सैनिकों को तैनात कर विरोध को दबाने की कोशिश की है. इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति चिंताजनक है और उनकी आंख की रोशनी कमजोर हो गई है. सुप्रीम कोर्ट ने मेडिकल कमिटी गठित कर उनके इलाज का आदेश दिया है. विपक्ष और उनकी बहनों ने इमरान के रिहाई की मांग को लेकर सड़कों पर विरोध शुरू किया है.







