
MP: मौत को मात देकर सेहतमंद हुई सबसे उम्रदराज 100 साल की हथिनी
AajTak
बीते कई दिनों से खाना-पीना छोड़ देने वाली बुजुर्ग हथिनी वत्सला ने फिर से खाना पीना शुरू कर दिया है. रोचक बात ये है कि पार्क प्रबंधन वत्सला की उम्र 100 साल से अधिक होने का दावा कर रहा है. वत्सला का 20 साल से ध्यान रख रहे वन्यप्राणी चिकित्सक डॉक्टर संजीव गुप्ता ने भी वत्सला की उम्र सौ साल से अधिक बताई है.
मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व से एक अच्छी खबर सामने आई है. यहां पिछले कई दिनों से बीमार चल रही दुनिया की सबसे उम्रदराज हथिनी की तबीयत में सुधार हो रहा है. बीमार वत्सला को ठीक करने के लिए वन्य प्राणी चिकित्सक डॉक्टर संजीव गुप्ता और उनकी टीम विशेष देखभाल कर रही है और बेहतर इलाज भी किया जा रहा है. इलाज का असर भी दिखाई देने लगा है. बीते कई दिनों से खाना-पीना छोड़ देने वाली बुजुर्ग हथिनी वत्सला ने फिर से खाना पीना शुरू कर दिया है. रोचक बात ये है कि पार्क प्रबंधन वत्सला की उम्र 100 साल से अधिक होने का दावा कर रहा है.More Related News

NCERT ने 3 से 8 साल तक के बच्चों के लिए ई-मैजिक बॉक्स ऐप लॉन्च किया है. इस प्लेटफॉर्म पर बच्चे मोबाइल या कंप्यूटर से पढ़ सकते हैं और नई-नई चीजें सीख सकते हैं. इसमें एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) स्मार्ट बॉट है, जो बच्चों की पढ़ाई में मदद करता है और उनके सवालों का आसान जवाब देता है. इसके साथ ही इसमें खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां भी शामिल हैं.












