
MP में हॉरर किलिंग... बाप ने बेटी और उसके प्रेमी का किया मर्डर, फिर शवों को चंबल में फेंका
AajTak
पहले भी शिवानी और छोटू घर से भाग गए थे. तब दोनों को अपने-अपने परिवार को सौंप दिया गया था. पिता ने बेटी और उसके प्रेमी की बात कबूल कर ली है. पुलिस शवों की तलाश में जुटी हुई है.
मध्य प्रदेश का मुरैना एक बार फिर चर्चा में है. इस बार हॉरर किलिंग का मामला सामने आया है. बेटी एक लड़के से बात करती थी. वह उसके साथ भाग भी गई थी, लेकिन घर वापस आ गई थी. पिता को यह बात नागवार गुजरी. उसने बेटी और उसके प्रेमी की हत्या कर दी और चंबल नदी में दोनों के शवों को फेंक दिया. पुलिस की पूछताछ में पिता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है. शवों की तलाश के लिए पुलिस ने गोताखोरों की मदद ली है और चंबल नदी में लड़की और उसके प्रेमी के शवों को ढूंढा जा रहा है.
दरअसल, घटना मुरैना के अंबाह थाना इलाके की है. रतन बसई गांव की रहने वाली शिवानी 3 जून को अपने घर से लापता हो गई थी. पिता राजपाल ने शिवानी के गुम होने की रिपोर्ट अंबाह थाने में दर्ज कराई थी. वहीं, 4 जून को बालूपुरा गांव का रहने वाला छोटू तोमर भी घर से लापता हो गया था. इसकी रिपोर्ट भी लड़के के परिजनों ने अंबाह थाने में दर्ज कराई थी.
हत्या के बाद चंबल नदी में फेंका शव
पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी. इसी दौरान पूछताछ करने पर शिवानी के पिता राजपाल ने बेटी और उसके प्रेमी की हत्या करके शव चंबल नदी (होलापुरा घाट) में फेंकने की बात कबूल कर ली. पुलिस ने पिता राजपाल को अपनी हिरासत में लिया. इसके बाद उसे होलापुरा घाट लेकर पहुंची जहां पर शिवानी और छोटू के शवों को फेंका था. पुलिस ने गोताखोरों की टीम को शवों की तलाश के लिए लगाया है.
देखें वीडियो...
मृतक का भाई बोला- लोगों ने हमसे कहा कि दोनों तो खत्म हो गए

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.

भारत में चल रहे India AI Impact Summit 2026 में दो टेक टायकून ने भले ही मंच पर दूसरे से हाथ न मिलाया हो, लेकिन इस वायरल दृश्य के बावजूद मानवता के भविष्य में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के योगदान को लेकर दोनों ही लीडर लगभग एक ही दिशा में सोचते हैं. दोनों का की कहना है कि कुछ ही सालों में मशीन इंसानों से ज्यादा काबिलियत हासिल कर लेंगे.

'अगर डील नहीं हुई तो...', ईरान को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की खुली चेतावनी, 10 दिन का दिया अल्टीमेटम
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की यह टिप्पणी ऐसे समय आई है जब अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड के जिनेवा में परोक्ष वार्ता जारी है. अमेरिकी दूत स्टीव विटकॉफ और जेरेड कुशनर मध्यस्थों के जरिए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरकची से बातचीत कर रहे हैं, ताकि परमाणु विवाद खुले टकराव में न बदले.

आयकर विभाग ने आयकर अधिनियम की धारा 133A के तहत जांच करते हुए 2019-20 से 2025-26 तक के छह वित्तीय वर्षों का लगभग 60 टेराबाइट ट्रांजेक्शनल डेटा खंगाला. जांच में सामने आया कि संबंधित बिलिंग सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल देशभर में एक लाख से अधिक रेस्टोरेंट करते हैं और यह भारत के रेस्टोरेंट बाजार का लगभग 10 प्रतिशत कवर करता है.









