
MP में भी एक सितंबर से खुलेंगे स्कूल, 6 से 12 तक के बच्चों के लिए ये होंगी शर्त
AajTak
बैठक में स्कूलों के संचालन के लिए जो अनिवार्य बिंदु निर्धारित किए गए हैं, उनमें स्कूल के पूरे स्टाफ को टीके का कम से कम एक डोज लगा हो, यह आवश्यक है. स्कूल में क्लास लगने के लिए जो दिन निर्धारित किए गए हैं उसके अलावा बाकी के दिनों में ऑनलाइन क्लास पहले की तरह लगती रहेंगी.
कोरोना की दूसरी लहर के कमजोर पड़ने और तेज़ी से टीकाकरण के बीच मध्यप्रदेश सरकार ने भी सितंबर की पहली तारीख से स्कूल खोलने का फैसला लिया है. हालांकि यह कक्षा 6 से 12 तक के बच्चों के लिए ही होंगी. जिसे 50% विद्यार्थियों की उपस्थिति के साथ शुरू किया जा रहा है.
महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.











