
MP में अवैध खनन के खिलाफ सख्त एक्शन... 200 केस दर्ज, जब्त किए जा रहे डंपर, पोकलेन मशीनें और पनडुब्बियां
AajTak
MP News: देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खरगौन, हरदा और शहडोल सहित प्रदेश में लगभग-200 प्रकरण दर्ज कर डंपर, पोकलेन मशीन, पनडुब्बी इत्यादि ज़ब्त की गई हैं और एक करोड़ 25 लाख रुपये का राजस्व अर्थदंड लगाया गया है.
मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देशों पर मध्य प्रदेश में रेत सहित अन्य खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण और ओवरलोडिंग पर कार्रवाई जारी है. नदियों में निर्धारित मापदंड से हटकर उत्खनन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की जा रही है.
देवास, सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खरगौन, हरदा और शहडोल सहित प्रदेश में लगभग-200 प्रकरण दर्ज कर डंपर, पोकलेन मशीन, पनडुब्बी इत्यादि ज़ब्त की गई हैं और एक करोड़ 25 लाख रुपये का राजस्व अर्थदंड लगाया गया है.
बता दें कि बीते दिनों ही CM यादव ने विभागों की समीक्षा के दौरान नदियों में निर्धारित मानदंड से हटकर उत्खनन करने वालों पर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. कहा था किप्रदेश में रेत उत्खनन नियमानुसार हो, उत्खनन में अवैध रूप से लगाई गई मशीनों को तत्काल जप्त किया जाए. मुख्यमंत्री ने अवैध उत्खनन करने वालों के खिलाफ 15 जून तक अभियान चलाकर सख़्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए.
इसके तहत इन-स्ट्रीम माइनिंग पर प्रभावी रोक लगाने समेत ईटीपी से अधिक मात्रा में परिवहन न करने और स्वीकृत क्षेत्र से बाहर उत्खनन न करने देने के लिए कलेक्टर और खनिज अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











