
MP: मृत शख्स का मास्क निकालकर ली ऑक्सीजन, महिला ने ऐसे दी कोरोना को शिकस्त
AajTak
महिला ने अपने बगल के बेड पर लेटे एक मरीज को देखा जिसकी मौत हो चुकी थी. फिर महिला ने हिम्मत दिखाई और उसके मुंह पर लगा ऑक्सीजन मास्क निकाल लिया. उसे सैनिटाइज किया और अपने मुंह पर लगाकर सांस लेने लगी.
कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने लोगों के हौसलों को तोड़कर रख दिया है. अस्पताल में बेड्स और ऑक्सीजन की भारी किल्लत से लोग मर रहे हैं. वहीं ऐसे भी कुछ लोग हैं, जो अपनी हिम्मत से न सिर्फ महामारी पर जीत हासिल कर रहे हैं, बल्कि दूसरे लोगों को इस महामारी से लड़ने का हौसला भी दे रहे हैं. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक ऐसी ही एक हौसला बढ़ा देने वाली कहानी सामने आई है, जहां पर कोरोना पॉजिटिव महिला ने मौत को शिकस्त दी है. दरअसल एक कोरोना पीड़ित महिला जिला अस्पताल में कोविड वॉर्ड में भर्ती थी. अचानक उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उसकी मदद के लिए आसपास कोई मौजूद नहीं था.
MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











