
MP: महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने दिया इस्तीफा, DM पर लगाया परेशान करने का आरोप
AajTak
इंदौर के जिलाधिकारी मनीष सिंह ने महिला अधिकारी के आरोपों को नकार दिया है. महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें कलेक्टर मनीष सिंह के गलत व्यवहार की वजह से अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है.
इंदौर में पोस्टेड एक स्वास्थ्य विभाग से जुड़ी एक महिला अधिकारी ने एक सीनियर अधिकारी के द्वारा लगातार तंग किए जाने के कारण अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने एक पत्र में जिले के कलेक्टर मनीष सिंह पर 'लगातार बदतमीजी' करने का आरोप लगाया है. इसके बाद महिला ने ये पत्र सोशल मीडिया पर भी डाल दिया है. हालांकि जिलाधिकारी मनीष सिंह ने महिला अधिकारी के आरोपों को नकार दिया है. महिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें कलेक्टर मनीष सिंह के गलत व्यवहार की वजह से अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा है. मनीष सिंह के दुर्व्यवहार की वजह से इस्तीफा देना उनकी मजबूरी हो गई है.
केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











