MP: महंगे समोसे को लेकर दुकानदार से लड़ाई, शख्स ने पेट्रोल डालकर आग लगाई
AajTak
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां पर समोसे के बढ़े हुए दाम को लेकर दुकानदार और शख्स के बीच विवाद हो गया. इस के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली.
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है. जहां पर समोसे के बढ़े दाम को लेकर दुकानदार और शख्स के बीच विवाद हो गया. इस के बाद युवक ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या कर ली. पुलिस अब इस मामले की जांच में जुटी है. अनूपपुर जिले के अमरकंटक में समोसे के बढ़े दाम को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद में ग्राहक ने पेट्रोल डालकर आग लगा ली. इलाज के दौरान अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई. बताया जा रहा है कि 15 रुपये के दो समोसे की जगह दुकानदार ने महंगाई का हवाला देते हुए 20 रुपये मांग लिए. इस पर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ. दुकानदार का आरोप है कि मृतक ने उसकी पत्नी से रेप की धमकी दी थी और उसकी साड़ी को खींचने की कोशिश की थी. जिसके बाद उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने धारा 294, 506 व 34 के तहत मामला भी दर्ज कर जांच शुरू की. यही बात ग्राहक बाजारू जायसवाल को नागवार गुजरी और वो दूसरे दिन 23 जुलाई की सुबह 10 बजे उसी दुकान के सामने जा पहुंचा और महंगे दाम और थाने में शिकायत की बात को लेकर दुकानदार से बहस करने लगा. जान से मारने की धमकी भी देने लगा. फिर कुछ देर बाद उसने खुद को आग के हवाले कर दिया.
हाल में पाकिस्तानी के खिलाड़ियों का एक वीडियो वायरल हुआ , जहां वो कह रहे थे कि उनको ऑस्ट्रेलिया में बर्तन धोने पड़े. इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान हॉकी फेडरेशन (PHF) के अध्यक्ष तारिक बुगती ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. लेकिन इस मामले में पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों को वीडियो क्यों डिलीट करना पड़ा, इसकी वजह सामने आ गई है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.










