
MP: मन्नत के लिए महिला ने काटी अपनी जीभ, मंदिर लेकर पहुंचे परिजन-नहीं गए अस्पताल
AajTak
25 वर्ष की एक महिला ने अपने घर पर देवी के नाम कर अपनी जीभ काट दी. जीभ काटने के बाद महिला अचेत हो गई. बेसुध महिला को लेकर परिजन सतना जिले के मैहर स्थित शक्तिपीठ मां शारदा के दरबार लेकर आ गए.
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के रायगढ़ की रहने वाली 25 वर्ष की एक महिला ने अपने घर पर देवी के नाम कर अपनी जीभ काट दी. जीभ काटने के बाद महिला अचेत हो गई. बेसुध महिला को लेकर परिजन सतना जिले के मैहर स्थित शक्तिपीठ मां शारदा के दरबार लेकर आ गए. शारदा प्रबंध समिति और पुलिस ने महिला को अस्पताल ले जाने की सलाह दी.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

मेघालय के शिलॉन्ग से लोकसभा सांसद रिकी एंड्रयू जे सिंगकों का फुटसल खेलते समय अचानक गिरने के बाद निधन हो गया. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. सक्रिय जनसंपर्क और क्षेत्रीय मुद्दों को संसद में उठाने वाले सिंगकों के निधन से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में गहरा शोक है.











