
MP: भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल किया जाए, होशंगाबाद के बाद शिवराज के मंत्री बोले
AajTak
शिवराज सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने के लिए मैं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखने वाला हूं. उन्होंने कहा कि गुलामी के हर प्रतीक को हम बदलेंगे.
मध्य प्रदेश में शहरों के नाम बदलने की सियासत में अब एक और नाम जुड़ गया है. होशंगाबाद के बाद अब मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का नाम बदलने की मांग उठने लगी है. अब शिवराज सरकार में चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने भोपाल का नाम बदलकर भोजपाल करने की मांग की है.

MP विधानसभा के बजट सत्र में गुरुवार को उस समय मर्यादाएं तार-तार हो गईं, जब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के बीच तीखी बहस ने अपमानजनक मोड़ ले लिया. सदन में इस्तेमाल किए गए असंसदीय शब्दों के कारण न केवल कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी, बल्कि मुख्यमंत्री को भी मोर्चा संभालना पड़ा.

केरल स्टोरी 2 फिल्म को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. मुस्लिम पक्ष इस फिल्म को राष्ट्रीय स्तर पर बीजेपी सरकार का प्रोपेगेंडा बता रहा है. दूसरी ओर, फिल्म मेकर और सरकार के समर्थक कह रहे हैं कि जो भी घटनाएं हुई हैं, उन्हीं पर इस फिल्म की कहानी आधारित है. इसी बीच कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भी इस फिल्म पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.











