
MP: भिंड में जहरीली शराब कांड के आरोपी पर सख्त एक्शन, मकान जमींदोज
AajTak
बीते दिनों मध्य प्रदेश के भिंड (MP Bhind) जिले में जहरीली शराब (Poisonous Liquor) पीने से चार लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने छानबीन के बाद आरोपियों को चिह्नित किया. एक आरोपी का मकान पुलिस प्रशासन ने पहले ही ढहा दिया था. आज घटना के दूसरे आरोपी का मकान जमींदोज कर दिया गया.
मध्य प्रदेश के भिंड (Bhind MP) जिले के इंदुर्खी गांव में हुए जहरीली शराब (Poisonous liquor case) कांड के मामले में पुलिस प्रशासन ने मंगलवार को एक और आरोपी के मकान को धराशाई की दिया. यहां गोलू सिरोठिया नाम के इस आरोपी के इंदुर्खी गांव में स्थित मकान को पुलिस प्रशासन के अमले ने जेसीबी से जमींदोज कर दिया. बता दें कि जहरीली शराब के मामले में प्रशासन ने आरोपियों को चिह्नित किया था. जिसके बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












