
MP: बेरहम मां ने मासूमों को लातों से पीटा, थाने में बोला पिता- वह बच्चों को मार देगी
AajTak
वायरल वीडियो को लेकर एडिशनल एसपी विक्रम सिंह परिहार ने बताया कि बच्चों के पिता ने मां से खतरा बताते हुए शिकायत की थी जिसे पुलिस ने गंभीरता से लिया. इसमें जो वजह निकल कर सामने आई वह यह है कि महिला के ससुर और देवर मर्डर के आरोप में खुरई जेल में बंद हैं जिनकी जमानत के प्रयास चल रहे हैं.
मध्य प्रदेश के सागर जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर डाली. बच्चे की पिटाई देखकर किसी की भी रुह कांप जाए. बेरहमी से पिटाई का वीडियो भी सामने आया है कि एक मां अपनी मासूम बच्ची को जमीन पर लिटाकर उसे पैरों से कुचल रही है और पास में खड़े दूसरे बच्चे को भी लात मार रही है. दरअसल, ये मामला एमपी के सागर जिले के बीना क्षेत्र के बमोरी कला गांव का है. बच्चों से मारपीट का वीडियो महिला के पति मोहन कुशवाहा ने अपने घर में मोबाइल से बनाकर वायरल किया है. साथ ही बीना थाने में पुलिस से लिखित आवेदन देकर मां बैजंती कुशवाहा से बच्चों को बचाने की गुहार लगाई है. पति की शिकायत को पुलिस गंभीरता से लेते हुए मौके पर पहुंची और बच्ची का हेल्थ चेकअप कराया गया.
IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 18वां दिन है. ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले जारी हैं. वहीं ईरान की ओर से भी लगातार जवाबी हमले हो रहे हैं. ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा लारीजानी को लेकर आई है. इजरायल के रक्षा मंत्री ने दावा किया है कि लारीजानी को हमले में मार दिया गया है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है. खबर ये भी है कि लारीजानी के दफ्तर से दावा है कि कुछ देर में संदेश जारी होगा. लेकिन इजरायल सीधा दावा कर रहरा है कि हमले में लारीजानी को मार दिया गया है.

ईरान की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के अहम चेहरा अली लारीजानी को इजरायल ने टारगेट किया है. हालांकि ये अब तक साफ नहीं है कि अली लारीजानी की स्थिति कैसी है. इजराइल का एक और बड़ा दावा है कि उसके हमले की जद में बसीज कमांडर भी आए हैं. दावे के मुताबिक बसीज पैरामिलिट्री फोर्स के कमांडर गुलामरेज़ा सुलेमानी को भी निशाना बनाया गया. बसीज, ईरान की एक अहम पैरामिलिट्री फोर्स है, जो आंतरिक सुरक्षा और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में भूमिका निभाती है.

एक तरफ अमेरिका और इजरायल मिलकर ईरान पर ताबड़तोड़ हमले कर रहे है. वहीं दूसरी तरफ हिज्बुल्लाह के खिलाफ इजरायल की जंग जारी है. इजरायल ने एक बार फिर लेबनान में हमला किया. लेबनान की राजधानी बेरूत में इजरायली एयर फोर्स ने एयर स्ट्राइक की. हिज्बुल्लाह के ठिकानों को इजरायल ने निशाना बनाया, हमले के बाद बेरूत के कई इलाकों में धमाके की आवाज सुनी गई. हमले के बाद काला धुआं भी उठता देखा गया.








