
MP: नर्मदा नदी में नहाने गए 4 लड़के डूबे, काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम को मिले शव
AajTak
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद (अब नर्मदापुरम) में नर्मदा नदी (Narmada river) में नहाने गए छह में 4 लड़कों की डूबने से मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में मातम पसर गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम (Narmadapuram) में रविवार को नर्मदा नदी (Narmada river) में नहाने के दौरान चार युवक डूब गए. ये सभी नहाते समय नदी की गहराई की तरफ चले गए थे. मौके पर मौजूद लोगों छह में से 2 लड़कों को बचा लिया, जबकि 4 नदी में डूब गए. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. बता दें कि नर्मदापुरम को पहले होशंगाबाद के नाम से जाना जाता था.

वेस्ट एशिया में छिड़ी जंग के बाद पैदा हुए हालातों पर प्रधानमंत्री लोकसभा को संबोधित कर रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा कि अब इस संकट को 3 सप्ताह से ज्यादा हो रहा है. इसका पूरे विश्व की अर्थव्यवस्था पर, लोगों के जीवन पर बहुत ही विपरित असर हो रहा है. इसलिए पूरी दुनिया इस संकट के जल्द से जल्द समाधान के लिए सभी पक्षों से आग्रह भी कर रही है.












